Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले-
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 11, 2026Updated:September 11, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    कवर्धा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से नागपुर जा रही थीं। इसी दौरान भंडारा जिले के लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

    आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा

    यह हादसा नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात के दौरान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

    घटना में जिस ट्रक की जानकारी सामने आई है, उसका नंबर UP 72 BT 7974 बताया गया है।

    मृतकों में कवर्धा और खैरागढ़ के लोग

    हादसे में जान गंवाने वालों में कवर्धा जिले के लोहारा और बांधटोला क्षेत्र के अलावा खैरागढ़ के चिचोला क्षेत्र के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच लोगों के कवर्धा जिले के लोहारा विकासखंड से होने की जानकारी सामने आई है।

    मृतकों के नाम

    1. जंबाई रामावतार वर्मा — भांडेवाड़ी, नागपुर
    2. मीनाक्षी राजकुमार वर्मा — लोहारा, छत्तीसगढ़
    3. धैर्य रूपेश उये, उम्र 4 वर्ष — चिचोला, खैरागढ़
    4. स्वीटी रूपेश उइके, उम्र 6 वर्ष — चिचोला, खैरागढ़
    5. गायत्री रूपेश उइके, उम्र 30 वर्ष — चिचोला, खैरागढ़
    6. गणेशिया अरावत पटेल, उम्र 22 वर्ष — बांधटोला, कवर्धा
    7. सरिता विजय वर्मा, उम्र 30 वर्ष — लोहारा, कवर्धा

    दो मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

    तीन मासूम बच्चों की भी मौत

    इस हादसे में तीन छोटे बच्चों की जान चली गई। मृतकों की सूची में धैर्य रूपेश उये (4), स्वीटी रूपेश उइके (6) के नाम सामने आए हैं। हादसे में तीसरे बच्चे की पहचान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

    घायलों का अस्पताल में इलाज

    दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल भंडारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और राजमार्ग पुलिस की मदद से हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही गाडेगांव स्थित राजमार्ग पुलिस सहायता केंद्र के प्रमुख रविंद्र रेवतकर अपने सहयोगियों और ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले-

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.