Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PSSOU ने MUMT और जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र से किया MOU, शोध और डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    September 18, 2026

    पीसीसी चीफ दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी से टकराने से बचा मवेशी, सड़कों की बदहाली को लेकर सरकार पर साधा निशाना

    September 18, 2026

    GST विभाग की परीक्षा रद्द होने पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जीरो टॉलरेंस पर सरकार कायम

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PSSOU ने MUMT और जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र से किया MOU, शोध और डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
    • पीसीसी चीफ दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी से टकराने से बचा मवेशी, सड़कों की बदहाली को लेकर सरकार पर साधा निशाना
    • GST विभाग की परीक्षा रद्द होने पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जीरो टॉलरेंस पर सरकार कायम
    • 29 सितंबर को लॉन्च होगा iQOO 16
    • साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव
    • मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में किया ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ, देशभर से आए उद्यमियों से किया आत्मीय संवाद
    • छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना, 28 जिलों में अलर्ट
    • छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, नए फंडिंग मॉडल पर भी होगा अध्ययन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पीसीसी चीफ दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी से टकराने से बचा मवेशी, सड़कों की बदहाली को लेकर सरकार पर साधा निशाना

    पीसीसी चीफ दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी से टकराने से बचा मवेशी, सड़कों की बदहाली को लेकर सरकार पर साधा निशाना

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 18, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से टकराने से बाल-बाल बची। सरगुजा में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लौटते समय कटघोरा-बिलासपुर सीमा क्षेत्र के पास यह हादसा हुआ। घटना को लेकर बैज ने प्रदेश की सड़कों पर मवेशियों के बैठे रहने और खराब सड़क व्यवस्था पर सरकार को घेरा। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने, UPI पर 0.4 प्रतिशत MDR चार्ज, यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतपत्र के आरोप और PSC परीक्षा विवाद को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

    मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार- बैज

    दीपक बैज ने बताया कि सरगुजा में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे करीब 3 बजे वापस आ रहे थे। कटघोरा और बिलासपुर की सीमा क्षेत्र के आसपास सड़क पर जगह-जगह मवेशी बैठे और खड़े थे। 4 लेन सड़क पर एक मवेशी से टकराते हुए पायलटिंग गाड़ी बची। पायलटिंग गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी गाड़ी भी उससे टकराते-टकराते बची। सूझबूझ से गाड़ी को टर्न किया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    उन्होंने कहा कि खराब सड़कों की वजह से भी गाड़ियां दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं। मवेशी सड़कों पर आकर बैठे रहते हैं और कई यात्री मवेशियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हम भी उस दुर्घटना से बाल-बाल बचे हैं। सरकार मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं है। गौशाला हो या 4 लेन सड़क, व्यवस्था केवल खानापूर्ति तक सीमित है।

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने को लेकर साधा निशाना

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए दीयों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया और इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए करोड़ों दीए जलाए गए। दूसरी ओर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गरीब बच्चे जलते दीयों से तेल निकालकर बोतल में डालते दिखाई दे रहे हैं। यह उनकी गरीबी और बेबसी को बताता है। एक तरफ पीएम मोदी के जन्मदिन पर करोड़ों दीयों में तेल जलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बच्चे उसी तेल को खाने के उपयोग के लिए इकट्ठा कर रहे हैं।

    दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा डेढ़ करोड़ से अधिक दीए जलाने का दावा कर रही है। इस कार्यक्रम में स्कूलों के शिक्षक, बच्चे, प्रशासनिक अधिकारी और आश्रम के बच्चों तक को लगाया गया। पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने का कार्यक्रम सरकारी नहीं था, तो फिर सरकारी तंत्र को इसमें क्यों झोंका गया? छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ दीए जलाए गए, अगर एक दीये में 10 रुपये का तेल लगा हो, तो करीब 15 करोड़ रुपये का तेल खर्च हुआ।

    UPI पर MDR चार्ज के निर्णय को वापस ले सरकार- दीपक बैज

    UPI पर 0.4 प्रतिशत MDR चार्ज को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने देश में UPI को लेकर स्कीम जारी की थी, इसे डिजिटल क्रांति के रूप में देखा गया और ऑनलाइन पेमेंट के लिए लोगों को लगातार प्रचारित किया गया, आज लोगों की ऑनलाइन पेमेंट की आदत बन चुकी है, अब UPI के जरिए देश में सालाना 85 हजार करोड़ रुपये वसूलने की तैयारी की जा रही है, सरकार ने लोगों को डिजिटल पेमेंट की आदत डलवाई और अब छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है, इस निर्णय को वापस ले सरकार।

    यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतपत्र के आरोप पर क्या बोले बैज?

    यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतपत्र के आरोप पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है, हमारे संगठन से अलग उनका अपना संगठन है, दिल्ली से चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, इस चुनाव में हमारी भूमिका नहीं है, अगर ऐसी कोई बात है तो वे अपनी बात चुनाव अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    PSSOU ने MUMT और जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र से किया MOU, शोध और डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    GST विभाग की परीक्षा रद्द होने पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जीरो टॉलरेंस पर सरकार कायम

    साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव

    मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में किया ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ, देशभर से आए उद्यमियों से किया आत्मीय संवाद

    छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना, 28 जिलों में अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, नए फंडिंग मॉडल पर भी होगा अध्ययन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.