Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    E20 पेट्रोल पर पूर्वमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज, बोले- ‘गाड़ियों का एवरेज खत्म, गडकरी ने किया सत्यानाश’

    July 27, 2026

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

    July 27, 2026

    कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • E20 पेट्रोल पर पूर्वमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज, बोले- ‘गाड़ियों का एवरेज खत्म, गडकरी ने किया सत्यानाश’
    • राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान
    • कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव
    • बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर
    • पेपर लीक पर सख्ती की तैयारी, NTA सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स; CM साय ने जताया आभार
    • ‘पीएम की उल्टी गिनती शुरू’, टास्क फोर्स और Gen-Z मुद्दे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 27, 2026 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read

    खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3300 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। खंडवा के लिए नई बटालियन की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि जिला संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। साथ ही लंबे समय से लंबित खंडवा – मूंदी मार्ग का टेंडर 15 सितंबर तक जारी करने की बात कही। खंडवा को भोपाल से जोड़ने वाले इस लगभग 35 किमी खस्ताहाल हो चुके रोड के नए सिरे से निर्माण की मांग है।

    भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ

    खंडवा के बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कल्याण वर्ष के तहत “बलराम वर्ष” मना रही है। लेकिन, कांग्रेस इस पर भी सवाल उठाती है। मुख्यमंत्री ने खिलाफत आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी से पहले कांग्रेस ने तुर्की के खलीफा के समर्थन में चले आंदोलन का साथ दिया और हिंदू-मुस्लिम राजनीति को बढ़ावा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी राजनीति के कारण देश के विभाजन की परिस्थितियां बनीं और भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ।

    कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई को भी कलंकित किया

    उन्होंने कहा कि यदि इस विभाजन का पाप किसी के सिर पर है तो वह कांग्रेस के सिर पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को पूरा देश तिरंगा फहराएगा और सभी को उन क्रांतिकारियों के बलिदान को याद रखना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई को भी कलंकित करने का काम किया।

    उन्नतशील किसानों का सम्मान

    खंडवा के मंच से सीएम डॉ मोहन यादव ने किसानों को दिन में बिजली देने, अगले महीने से प्रदेश सरकार की बस सेवा फिर शुरू करने और दूध उत्पादन में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखे जाने की बात कही। उन्होंने उन्नतशील किसानों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का सम्मान किया तथा खेल जगत में बेहतर प्रदर्शन के लिए मीराबाई चानू और वैभव सूर्यवंशी की सराहना की। अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विकास नहीं होने दिया।

    एक समान कानून जरूरी

    बताया कि सिंहस्थ की तैयारियों के तहत ओंकारेश्वर में ₹3500 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। सीएम डॉ मोहन ने कहा कि युवा आईएएस – आईपीएस,डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें उन्नत खेती के बारे में भी सोचना चाहिए। UCC का जिक्र करते हुए कहा कि हमने MP में भी इसे लागू कर दिया है। एक समान कानून जरूरी है। मंच पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव सहित जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    मोहन यादव कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, मध्यप्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता

    मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने बड़ा कदम, NAAC की तर्ज पर बना SAAC; 341 संस्थानों का होगा मूल्यांकन

    मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का सजीव चित्रण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    ‘सभी नागरिकों के लिए समान कानून जरूरी’, यूसीसी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश

    अंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.