Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    July 27, 2026

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    July 27, 2026

    KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए
    • रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई
    • KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश
    • 2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट
    • अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    • खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    • जेलों में बन रहे बैरक, बाउंड्रीवॉल और वॉच टॉवर की प्रगति पर PWD सचिव ने ली बैठक
    • मुख्यमंत्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जेलों में बन रहे बैरक, बाउंड्रीवॉल और वॉच टॉवर की प्रगति पर PWD सचिव ने ली बैठक

    जेलों में बन रहे बैरक, बाउंड्रीवॉल और वॉच टॉवर की प्रगति पर PWD सचिव ने ली बैठक

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 27, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर।  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश के विभिन्न जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आज आयोजित बैठक में जिलों के कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी बैठक में शामिल हुए। लोक निर्माण विभाग के विभिन्न संभागों के कार्यपालन अभियंता, ठेकेदार और जेल अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक में जुड़े।

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में प्रदेश की विभिन्न जेलों में निर्माणाधीन बैरकों, बाउंड्रीवॉल्स, शौचालयों और वॉच टॉवर्स के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ही सभी जेलों के अधीक्षकों से निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यस्थलों का नियमित दौरा कर कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों को भी निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने को कहा।

    श्री बंसल ने कार्यपालन अभियंताओं और जेल अधीक्षकों को सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए जेल परिसर के भीतर निर्माण सामग्रियों के परिवहन की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने जेल अधीक्षकों को श्रमिकों को रोज काम के लिए पर्याप्त समय देने को कहा। जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने बैठक में कहा कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रह रहे हैं। नए बैरकों के निर्माण और मौजूदा सुविधाओं के विस्तार से राहत मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मैदानी अधिकारियों, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को तेज गति से काम कर कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा।

    इन कार्यों की हुई समीक्षा

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में रायपुर केन्द्रीय जेल में पार्किंग शेड, पाठशाला शेड, मुलाकातियों-परिजनों के लिए शेड व शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिलासपुर के नगोई में 1500 आवास क्षमता के विशेष जेल, जिला जेल धमतरी और गरियाबंद में बाउंड्रीवॉल, जिला जेल जांजगीर, रामानुजगंज, सूरजपुर, कांकेर, संजारी-बालोद तथा उप जेल सारंगढ़ में बैरक निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। विभागीय सचिव ने कवर्धा उप जेल में मुख्य दीवार की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य, केन्द्रीय जेल अंबिकापुर और जगदलपुर में कैदियों के लिए बैरक एवं शौचालय निर्माण, जिला जेल दंतेवाड़ा में शौचालय निर्माण, जिला जेल सुकमा की मुख्य दीवारों के चारों ओर कंसर्टीना वायर फेंसिंग तथा वॉच टॉवर निर्माण एवं उप जेल बीजापुर में वॉच टॉवर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश

    2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.