Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के सर्वे में दावा: स्मार्ट मीटर नहीं, ज्यादा उपयोग से बढ़ता है बिल

    July 28, 2026

    ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव ने जिलों में भी हर माह सम्मान कार्यक्रम के दिए निर्देश

    July 28, 2026

    जल जीवन मिशन 2.0 की दिल्ली में समीक्षा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सांसदों संग बनाई रणनीति

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के सर्वे में दावा: स्मार्ट मीटर नहीं, ज्यादा उपयोग से बढ़ता है बिल
    • ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव ने जिलों में भी हर माह सम्मान कार्यक्रम के दिए निर्देश
    • जल जीवन मिशन 2.0 की दिल्ली में समीक्षा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सांसदों संग बनाई रणनीति
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    • गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए
    • रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई
    • KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश
    • 2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जल जीवन मिशन 2.0 की दिल्ली में समीक्षा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सांसदों संग बनाई रणनीति

    जल जीवन मिशन 2.0 की दिल्ली में समीक्षा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सांसदों संग बनाई रणनीति

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 28, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सोमवार शाम जल जीवन मिशन (जे.जे.एम.) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव सहित राज्य के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे। बैठक में सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की प्रगति, योजनाओं की वर्तमान स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, चिंतामणि महाराज, राधेश्याम राठिया, कमलेश जांगड़े, ज्योत्सना महंत, संतोष पांडेय, विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप और भोजराज नाग तथा राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम उपस्थित रहे।

    बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने, परियोजनाओं में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े सुझाव और आवश्यकताएं भी साझा की।

    बैठक में मिशन के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से योजनाओं को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन 2.0 की प्रमुख विशेषताओं और क्रियान्वयन रणनीति की भी जानकारी प्रस्तुत की।

    बैठक में सांसदों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे जिला स्तरीय DIHSA की बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं के समाधान में सहयोग करें। साथ ही, ‘जल अर्पण’ कार्यक्रमों में सहभागिता कर पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं के लोकार्पण तथा ग्राम पंचायतों को उनके हस्तांतरण को प्रोत्साहित करें। जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए राज्य एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग देने का भी आह्वान किया गया।

    बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के अधिकारियों सहित छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक़ भी उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के सर्वे में दावा: स्मार्ट मीटर नहीं, ज्यादा उपयोग से बढ़ता है बिल

    ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव ने जिलों में भी हर माह सम्मान कार्यक्रम के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.