Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    August 1, 2026

    11 अगस्त को लॉन्च होगी नई गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज K100 Pro Max

    August 1, 2026

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र
    • 11 अगस्त को लॉन्च होगी नई गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज K100 Pro Max
    • कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग
    • कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी
    • जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 1, 2026Updated:August 1, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। कटघोरा नगर पालिका में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा के स्थान पर कथित रूप से सीमेंट की प्रतिमा लगाए जाने का मामला लगातार राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पूरे प्रदेश में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का परीक्षण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में केवल एक सब-इंजीनियर का निलंबन पर्याप्त नहीं है, बल्कि सरकार को व्यापक जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    पत्रकारों से चर्चा के दौरान अजय चंद्राकर ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा बस्तर पंडुम आयोजन में भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी आयोजन में हुए खर्च का ऑडिट होता है और यदि कोई अनियमितता होगी तो वह सामने आ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्तर पंडुम की तुलना कांग्रेस के राजीव मितान क्लब जैसी योजनाओं से नहीं की जा सकती और कांग्रेस बिना आधार के आरोप लगा रही है।

    स्मार्ट मीटर विवाद पर कांग्रेस को घेरा

    राज्यव्यापी स्मार्ट मीटर विरोध आंदोलन को लेकर अजय चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। ऐसे में कांग्रेस को पहले अपने नेतृत्व से जवाब मांगना चाहिए कि इसकी शुरुआत किसके कार्यकाल में हुई।

    कांग्रेस के पुनर्गठन पर तंज

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन को लेकर भी भाजपा विधायक ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो प्रभावी मुद्दे बचे हैं और न ही संगठन को मजबूत करने वाले लोग। उनके अनुसार, पार्टी इस समय आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व के संकट से जूझ रही है।

    कुलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत पर अजय चंद्राकर ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को “टारगेट किलिंग” बताते हुए कहा कि आतंकियों के खिलाफ पहले की तरह कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों के लिए तत्काल राहत और मुआवजे की घोषणा करने की मांग की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट

    अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.