Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

    August 3, 2026

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 3, 2026

    सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    • सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
    • रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
    • सीएम डॉ. मोहन यादव का फैसला: भवन अधिभोग उल्लंघन मामलों की जांच करेगी समिति, तब तक कार्रवाई पर रोक
    • 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग, वन विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
    • हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: शोकसभा के कारण न्यायिक कार्य पूरे दिन स्थगित करना उचित नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 3, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि राजधानी रायपुर में बीते तीन दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

    इन इलाकों में हुई सबसे अधिक बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में सबसे अधिक 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि सरिया, धनोरा और नया बाराद्वार में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    सक्रिय है मानसूनी सिस्टम

    मौसम विभाग के मुताबिक, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए मध्य भारत, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है, से गुजरते हुए पूर्वोत्तर भारत तक फैली हुई है। इसी सक्रिय सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे आगामी दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

    रायपुर का मौसम

    राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में बारिश के बावजूद गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। सोमवार सुबह शहर में धूप खिली रही, हालांकि हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई।

    इन जिलों के लिए अलर्ट

    मौसम विभाग ने सोमवार के लिए सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    इसके अलावा रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

    सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ

    छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग, वन विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश

    हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: शोकसभा के कारण न्यायिक कार्य पूरे दिन स्थगित करना उचित नहीं

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.