Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    महानदी तट पर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ, 20 करोड़ से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की तस्वीर

    August 4, 2026

    गुरु रविदास जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान

    August 4, 2026

    वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महानदी तट पर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ, 20 करोड़ से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की तस्वीर
    • गुरु रविदास जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान
    • वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू
    • सेना विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, CISF कांस्टेबल की वेतन कटौती बरकरार
    • डोंगरगढ़ भाजपा में नहीं थम रहा असंतोष, लगातार इस्तीफों के बीच एक और नेता ने छोड़ा पद
    • नकली नोटों के सौदे के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट महत्वपूर्ण बैठक कल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डोंगरगढ़ भाजपा में नहीं थम रहा असंतोष, लगातार इस्तीफों के बीच एक और नेता ने छोड़ा पद

    डोंगरगढ़ भाजपा में नहीं थम रहा असंतोष, लगातार इस्तीफों के बीच एक और नेता ने छोड़ा पद

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 4, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में अंदरूनी असंतोष थमता नजर नहीं आ रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे, फिर 25 नेताओं के इस्तीफे और उसके बाद लगातार सामने आ रहे इस्तीफों के बीच अब एक और नाम जुड़ गया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के अगले ही दिन डोंगरगढ़ मंडल के सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने पार्टी की जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। इससे संगठन के भीतर चल रही हलचल एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

    पंकज अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि वे भाजपा आईटी सेल में कार्यरत हैं, लेकिन व्यक्तिगत और व्यावसायिक कारणों से संगठन को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे हैं। इसी कारण उन्होंने भाजपा आईटी सेल की जिम्मेदारियों और पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए अवसर, मार्गदर्शन और विश्वास के लिए आभार भी व्यक्त किया है तथा भविष्य में पार्टी के प्रति सम्मान बनाए रखने की बात लिखी है।

    हालांकि, इस्तीफे में व्यक्तिगत और व्यावसायिक कारणों का उल्लेख किया गया है, लेकिन यह इस्तीफा ऐसे समय सामने आया है जब डोंगरगढ़ भाजपा पहले से ही लगातार संगठनात्मक संकट से जूझ रही है। हाल के दिनों में 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे, फिर 26 नेताओं के इस्तीफे, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सुमित मिश्रा के इस्तीफा और फिर उसे वापस लेने के घटनाक्रम ने संगठन की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है।

    राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि नई नियुक्तियों के बीच लगातार सामने आ रहे इस्तीफे संगठन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। हालांकि, पंकज अग्रवाल ने अपने इस्तीफे में किसी पदाधिकारी या संगठन पर कोई आरोप नहीं लगाया है और केवल निजी कारणों का हवाला दिया है। लगातार हो रहे इस्तीफों ने डोंगरगढ़ भाजपा की संगठनात्मक स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इन घटनाक्रमों को किस तरह संभालता है और असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए क्या कदम उठाता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    महानदी तट पर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ, 20 करोड़ से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की तस्वीर

    गुरु रविदास जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान

    वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    सेना विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, CISF कांस्टेबल की वेतन कटौती बरकरार

    नकली नोटों के सौदे के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.