Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘प्रदेश में कोई झोलाछाप डॉक्टर नहीं’, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बयान पर सियासत तेज

    August 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज की, पाटन चुनाव विवाद पर हाईकोर्ट में चलेगी सुनवाई

    August 7, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, जीपीएम करेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘प्रदेश में कोई झोलाछाप डॉक्टर नहीं’, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बयान पर सियासत तेज
    • सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज की, पाटन चुनाव विवाद पर हाईकोर्ट में चलेगी सुनवाई
    • खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, जीपीएम करेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी
    • समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी का विवाद, गिरने से पति की मौत; पत्नी हिरासत में
    • मध्यप्रदेश में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत
    • प्रशासनिक तबादले से नहीं छिनेगी वरिष्ठता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    • महिला एशिया कप 2026: 28 अगस्त से होगा आगाज, भारत-पाक भिड़ंत 5 सितंबर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज की, पाटन चुनाव विवाद पर हाईकोर्ट में चलेगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज की, पाटन चुनाव विवाद पर हाईकोर्ट में चलेगी सुनवाई

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 7, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बघेल चुनाव याचिका के ट्रायल के दौरान अपने सभी कानूनी और तथ्यात्मक आपत्तियां उठाने के लिए स्वतंत्र होंगे।

    मामले में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने बघेल की ओर से दायर चुनौती पर सुनवाई की। चुनाव याचिका भाजपा नेता एवं बघेल के चुनावी प्रतिद्वंद्वी विजय बघेल ने लगाया है।

    चुनाव याचिका में आरोप लगाया गया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदान से 48 घंटे पहले लागू साइलेंस पीरियड के दौरान भूपेश बघेल ने रोड शो किया, जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 का उल्लंघन है। बघेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि आरोप सही मान भी लिया जाए तो यह केवल धारा 126 के तहत चुनाव संबंधी अपराध हो सकता है, लेकिन इसे धारा 123 के तहत “भ्रष्ट आचरण” नहीं माना जा सकता।

    सिब्बल ने कहा, “धारा 126 एक चुनावी अपराध है। यह भ्रष्ट आचरण नहीं है। भ्रष्ट आचरण धारा 123 के तहत आता है।” उन्होंने यह भी तर्क दिया कि कथित घटना का चुनाव परिणाम पर कोई वास्तविक प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि भूपेश बघेल ने लगभग 20 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीता था। उन्होंने कहा कि कथित रोड शो में करीब 200 लोग थे और बघेल उस समय मुख्यमंत्री थे तथा उन्हें Z+ सुरक्षा प्राप्त थी।

    हालांकि, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने कहा कि कथित उल्लंघन से चुनाव परिणाम वास्तव में प्रभावित हुआ या नहीं, यह तथ्य का प्रश्न है, जिसका निर्धारण साक्ष्यों के आधार पर किया जाना आवश्यक है। सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि जब आरोप भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में ही नहीं आता तो बघेल को पूरी चुनावी सुनवाई से गुजरने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। इस पर न्यायमूर्ति बागची ने टिप्पणी की कि “आपके पास बचाव के लिए एक तर्कसंगत मामला है।”

    सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए बघेल की याचिका खारिज कर दी। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें यह स्वतंत्रता दी कि वे चुनाव याचिका की सुनवाई के दौरान अपने सभी कानूनी और तथ्यात्मक तर्क हाईकोर्ट के समक्ष उठा सकते हैं। मामला 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा सीट से भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका से जुड़ा है। भाजपा नेता विजय बघेल ने आरोप लगाया है कि मतदान से एक दिन पहले, 16 नवंबर 2023 को भूपेश बघेल ने रोड शो किया, जो धारा 126 के तहत लागू 48 घंटे के मौन काल का उल्लंघन है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ‘प्रदेश में कोई झोलाछाप डॉक्टर नहीं’, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बयान पर सियासत तेज

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, जीपीएम करेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी

    समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: मंत्री राजेश अग्रवाल

    अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी का विवाद, गिरने से पति की मौत; पत्नी हिरासत में

    प्रशासनिक तबादले से नहीं छिनेगी वरिष्ठता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भर बन रहे परिवार, बिजली बिल से मिली राहत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.