Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए डिटेल…

    August 7, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और IIM रायपुर के बीच MOU: सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

    August 7, 2026

    कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारी का ट्रांसफर, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए डिटेल…
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और IIM रायपुर के बीच MOU: सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा
    • कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारी का ट्रांसफर, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
    • 5 IAS अफसरों की नई पदस्थापना, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
    • NDMA ने कसी तैयारी की कमान, बाढ़ राहत-बचाव तंत्र को परखने 18 और 20 अगस्त को अभ्यास
    • मानसून आपदाओं से निपटने की तैयारी तेज, NDMA-NDRF के साथ हुई संयुक्त समीक्षा बैठक
    • छत्तीसगढ़ में CAMPA से विकास को रफ्तार, 713.73 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NDMA ने कसी तैयारी की कमान, बाढ़ राहत-बचाव तंत्र को परखने 18 और 20 अगस्त को अभ्यास

    NDMA ने कसी तैयारी की कमान, बाढ़ राहत-बचाव तंत्र को परखने 18 और 20 अगस्त को अभ्यास

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 7, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सभी जिलों के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने और आवश्यक कार्यवाहियों के संचालन के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

    18 को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज

    कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी जिलों में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसके ठीक बाद 20 अगस्त को व्यापक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन होगा।

    अधिकारियों को कार्यप्रणाली समझने के निर्देश

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान की जाने वाली सभी प्रक्रियाओं को भली-भांति समझें। उन्होंने कहा कि वास्तविक बाढ़ आपदा के समय त्वरित राहत व बचाव कार्य के लिए यह अभ्यास अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

    विभिन्न विभागों की भूमिका पर चर्चा

    बैठक के दौरान बाढ़ आपदा के समय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और पशुपालन जैसे अंतर-विभागीय समन्वय से की जाने वाली कार्यवाहियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

    इस उच्च स्तरीय बैठक में नगर सेना, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा एवं SDRF के महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय), मंडल रेल प्रबंधक (रायपुर डिवीजन), NDRF कमांडेंट, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक, विज्ञान केंद्र, दूरसंचार, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के साथ-साथ राज्य शासन के पंचायत, ऊर्जा, जल संसाधन, लोक निर्माण, परिवहन और खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए डिटेल…

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और IIM रायपुर के बीच MOU: सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

    कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारी का ट्रांसफर, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

    5 IAS अफसरों की नई पदस्थापना, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

    मानसून आपदाओं से निपटने की तैयारी तेज, NDMA-NDRF के साथ हुई संयुक्त समीक्षा बैठक

    छत्तीसगढ़ में CAMPA से विकास को रफ्तार, 713.73 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.