Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अम्बेडकर अस्पताल का नया कीर्तिमान, 20 दिनों में 9 और दो महीने में 13 जटिल लोबेक्टॉमी सर्जरी सफल

    August 10, 2026

    वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    August 10, 2026

    सावन सोमवार पर भक्तिमय हुआ जबलपुर, CM डॉ. मोहन यादव के साथ हजारों कांवड़ियों ने निकाली यात्रा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अम्बेडकर अस्पताल का नया कीर्तिमान, 20 दिनों में 9 और दो महीने में 13 जटिल लोबेक्टॉमी सर्जरी सफल
    • वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
    • सावन सोमवार पर भक्तिमय हुआ जबलपुर, CM डॉ. मोहन यादव के साथ हजारों कांवड़ियों ने निकाली यात्रा
    • तिरंगा यात्रा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का BJP-RSS पर हमला, बोले- अपने कर्मों का पाप धोने निकाल रहे यात्रा
    • मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
    • बाढ़ आपदा की तैयारी पर NDMA का फोकस, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा अभ्यास
    • मध्य प्रदेश को मिली हवाई कनेक्टिविटी की नई उड़ान, भोपाल-रीवा समेत 4 सीधी सेवाएं शुरू
    • राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सावन सोमवार पर भक्तिमय हुआ जबलपुर, CM डॉ. मोहन यादव के साथ हजारों कांवड़ियों ने निकाली यात्रा

    सावन सोमवार पर भक्तिमय हुआ जबलपुर, CM डॉ. मोहन यादव के साथ हजारों कांवड़ियों ने निकाली यात्रा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 10, 2026 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read

    भोपाल/जबलपुर। ‘बोल कांवड़िया, बोल बम…’ जयकारा जब गूंजा तो भक्तों का रोम-रोम रोमांचित हो उठा। भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे। लगातार बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और उत्साह से भर दिया। दरअसल,  मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर का माहौल 10 अगस्त को पूरी तरह भक्तिमय रहा। यहां के रांझी में संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस कांवड़ यात्रा में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने फूलों की बारिश कर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने खुद कांवड़ उठाई, उत्साह से डमरू भी बजाया और दादा गुरु के साथ कांवड़ यात्रा में पैदल भी चले। इस दौरान कई जन-प्रतिनिधि भी उनके साथ थे।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सावन मास का पवित्र सोमवार है। आज मां नर्मदा का आशीर्वाद सबको मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए कांवड़िये मां नर्मदा का जल लेकर जा रहे हैं। कांवड़ियों का सैलाब समुद्र की लहर के समान दिखाई दे रहा है। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कह कि ये कांवड़िये अपनी साधना-भक्ति-संकल्प लेकर मां नर्मदा का जल लेकर निकले हैं। मां नर्मदा भी अपने भक्तों के साथ जल के रूप में इस यात्रा में शामिल हैं।

    धर्म के लिए सबकुछ कर रही सरकार

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा तो बहुत देखीं, लेकिन इतनी बड़ी कांवड़ यात्रा में पहली बार देख रहा हूं। यह पवित्र महीना सावन भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना है। यह कांवड़िये दादा गुरु के नेतृत्व में पूरे भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी  सरकार धार्मिक पर्यटन के लिए, श्रद्धालुओं के लिए, सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के कार्य कर रही है। हमारी सरकार एक तरफ इन कांवड़ यात्रियों को पूरी सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है, दो दूसरी तरफ देव स्थानों को भी सुविधायुक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की जड़ों में सनातन संस्कृति है। सनातन संस्कृति आत्म अनुशासन, प्रगति और उल्लास का मार्ग प्रशस्त करती है। सनातन संस्कृति जीवन की चुनौतियों से संघर्ष करना सिखाती है।

    जीवन का मर्म केवल खाना-पीना नहीं

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज इस यात्रा में शामिल संत ये संदेश भी देते हैं कि जीवन में खाने-पीने के बजाए, पवित्र मार्ग पर चल कर परमात्मा तक पहुंचा जा सकता है। दादा गुरु ने जीवन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है कि जल के आधार पर भी जीवन गुजारा जा सकता है। दादा गुरु नर्मदा के जल के भरोसे जीवन को चलायमान किए हुए हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहे। नर्मदा के कण-कण में शंकर है। मैं इस यात्रा के लिए सभी को बधाई देता हूं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मध्य प्रदेश को मिली हवाई कनेक्टिविटी की नई उड़ान, भोपाल-रीवा समेत 4 सीधी सेवाएं शुरू

    न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    ड्रग्स के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, CM डॉ. मोहन यादव बोले- पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त

    मध्यप्रदेश में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत

    स्कूल की ‘स्टूडेंट कैबिनेट’ से रूबरू हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, छात्राओं के सवालों का दिया खुलकर जवाब

    9 अगस्त को भोपाल में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, खेल सुविधाओं के विस्तार पर सीएम डॉ. मोहन यादव का जोर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.