Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई, टी.जी. मोहनदास गिरफ्तार

    August 10, 2026

    युवाओं के हित में CM साय का संवेदनशील निर्णय, 24-26 अक्टूबर की परीक्षा अब नवंबर में

    August 10, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई, टी.जी. मोहनदास गिरफ्तार
    • युवाओं के हित में CM साय का संवेदनशील निर्णय, 24-26 अक्टूबर की परीक्षा अब नवंबर में
    • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
    • महिला जनप्रतिनिधियों के पति और रिश्तेदारों को नहीं बनाया जाएगा प्रतिनिधि, राजपत्र में अधिसूचना जारी
    • कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने मुख्य सचिवों से की चर्चा, छत्तीसगढ़ ने रखे सुधार के सुझाव
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया जज, ओडिशा हाईकोर्ट से कृष्ण राम मोहपात्रा का ट्रांसफर
    • पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’
    • मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युवाओं के हित में CM साय का संवेदनशील निर्णय, 24-26 अक्टूबर की परीक्षा अब नवंबर में

    युवाओं के हित में CM साय का संवेदनशील निर्णय, 24-26 अक्टूबर की परीक्षा अब नवंबर में

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 10, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तिथियां एक साथ होने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को परीक्षा तिथियों में आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की संशोधित तिथियां घोषित कर दी हैं।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 04 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। इसके साथ मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए 24, 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तिथियां निर्धारित की गई थीं। इसी दौरान 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी आयोजित होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव की स्थिति बन गई थी। इससे दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

    अभ्यर्थियों की इस व्यावहारिक समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को युवाओं के हित में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथियों में परिवर्तन किया गया है। अब सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 02, 03 एवं 04 नवम्बर 2026 को किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवाओं का हित हमारी सरकार के लिए सर्वोपरि है। प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का हर अवसर मिले और केवल परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी अवसर से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं। ऐसे में प्रशासनिक अथवा परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी किसी व्यावहारिक समस्या के कारण उनके सामने दो अवसरों में से किसी एक को चुनने की विवशता नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार युवाओं की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील है और उनके भविष्य से जुड़े विषयों पर तत्परता से निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को पृथक से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने को कहा गया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई, टी.जी. मोहनदास गिरफ्तार

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

    महिला जनप्रतिनिधियों के पति और रिश्तेदारों को नहीं बनाया जाएगा प्रतिनिधि, राजपत्र में अधिसूचना जारी

    कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने मुख्य सचिवों से की चर्चा, छत्तीसगढ़ ने रखे सुधार के सुझाव

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया जज, ओडिशा हाईकोर्ट से कृष्ण राम मोहपात्रा का ट्रांसफर

    मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.