Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    August 13, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    August 13, 2026

    65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    • दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार, ग्रीन स्टील डायलॉग में मिले ₹13,840 करोड़ के प्रस्ताव
    • बेमेतरा में बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या, खून से लथपथ मिले शव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 13, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 102वीं एवं 103वीं संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मार्च 2026 और जून 2026 की तिमाहियों के दौरान राज्य में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को ग्रामीण तथा दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार और सरकारी हितग्राही योजनाओं में वित्तीय सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    जनकल्याणकारी योजनाओं को दें प्राथमिकता

    मुख्य सचिव ने पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों का बिना किसी बाधा के त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि ऋण प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा की जाए।

    किसानों को त्वरित केसीसी लोन

    किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से शीघ्रता से लोन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्रों के लिए भी केसीसी वितरण की समीक्षा की गई। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना किसानों को खेती, पशुपालन और मछली पालन के लिए बेहद कम ब्याज (मात्र 4%) पर आसान लोन देती है। बिना किसी गारंटी के मिलने वाले इस लोन की सीमा को बढ़ाकर अब 2 लाख कर दिया गया है, जबकि कुल ऋण सीमा को 5 लाख तक किया गया है।

    बस्तर और सरगुजा संभाग पर विशेष ध्यान

    राज्य के बस्तर और सरगुजा संभागों में बैंकिंग सेवाओं की सीमित पहुंच को देखते हुए, वहां नई बैंक शाखाएं खोलने और स्थानीय स्तर पर ऋण उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वित्तीय सेवा विभाग के मानकों के अनुसार, बिना बैंकिंग सुविधा वाले गांवों में 5 किलोमीटर के दायरे के भीतर बैंकिंग सेवाएं (शाखाएं या बीसी एजेंट) उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

    वार्षिक ऋण योजना एवं सामाजिक सुरक्षा

    वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक ऋण योजना के तहत बैंकों के प्रदर्शन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (RSETI) की गतिविधियों, जिला परामर्शदात्री समिति की बैठकों और वित्तीय साक्षरता सलाहकारों की नियुक्ति से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई।

    इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नाबार्ड (NABARD) के प्रतिनिधियों सहित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के सदस्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.