Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    August 16, 2026

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    August 16, 2026

    Pova AI Buds Pro भारत में 48dB ANC और AI फीचर्स के साथ लॉन्च: जानें कीमत और ऑफर्स

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
    • ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा
    • Pova AI Buds Pro भारत में 48dB ANC और AI फीचर्स के साथ लॉन्च: जानें कीमत और ऑफर्स
    • भूपेश बघेल और कांग्रेस पर अजय चंद्राकर का तीखा हमला, झारखंड से वंदे मातरम विवाद तक उठाए सवाल
    • रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट
    • स्वतंत्रता दिवस पर मुडमार बांध घूमने गए युवक की डूबने से मौत
    • सीएम साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की भेंट, असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 5 करोड़ का दिया चेक
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 16, 2026 खेल No Comments3 Mins Read

    स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

    पहली पारी में 228 रनों की मजबूत बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 284 रन पर समेट दिया। इस तरह उसे जीत के लिए महज 57 रनों का लक्ष्य मिला। बांग्लादेश ने इसे सिर्फ 14.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

    WTC पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश को फायदा

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत का फायदा बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भी मिला है। टीम के कुल अंक बढ़कर 60 हो गए हैं, जबकि उसका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गया है। हालांकि, बांग्लादेश अभी भी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

    इससे पहले बांग्लादेश ने इस साल घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों मुकाबले जीते थे। अब ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में हराकर टीम ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

    ऑस्ट्रेलिया अब भी शीर्ष पर

    बांग्लादेश के हाथों घरेलू मैदान पर हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया WTC 2025-27 की तालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। हालांकि, उसका PCT 87.50 से घटकर 77.77 हो गया है।

    2023 की WTC चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मौजूदा चक्र में अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे दो मुकाबलों में हार मिली है। खास बात यह है कि दोनों हार उसे अपने घरेलू मैदान पर ही मिली हैं।

    भारत की स्थिति पर भी पड़ा असर

    WTC अंक तालिका में भारत फिलहाल 48.15 PCT के साथ पांचवें स्थान पर है। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत जीत दर्ज करता है, तो भी उसकी रैंकिंग में बदलाव नहीं होगा। हालांकि, जीत के साथ भारत का PCT बढ़कर 53.33 हो जाएगा।

    वहीं, श्रीलंका अगर गॉल टेस्ट जीतता है तो वह भारत को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच सकता है। श्रीलंका की जीत के बाद उसका PCT 53.33 हो जाएगा, जबकि भारत का PCT घटकर 43.33 रह जाएगा और वह छठे स्थान पर खिसक जाएगा।

    अगर गॉल टेस्ट ड्रॉ रहता है, तो श्रीलंका का PCT 40.00 और भारत का 46.66 हो जाएगा। इस स्थिति में दोनों टीमों के PCT में बदलाव होगा, लेकिन WTC तालिका में उनकी मौजूदा रैंकिंग बरकरार रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें, लगातार तीसरी बार क्वालीफायर से विश्व कप में पहुंचने की चुनौती

    चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, साई सुदर्शन नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज

    महिला एशिया कप 2026: 28 अगस्त से होगा आगाज, भारत-पाक भिड़ंत 5 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.