Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच

    August 19, 2026

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच
    • BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक
    • स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल
    • 2 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव ने सुरक्षा-प्रोटोकॉल की तैयारियों का लिया जायजा
    • गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, CM साय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
    • विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के विकास मॉडल से छत्तीसगढ़ को भगवान बचाए
    • मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा से नारी सशक्तिकरण तक कई योजनाओं को मंजूरी
    • नियमितीकरण का पूरा लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट नाराज, रजिस्ट्रार को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खुले नाले में गिरकर 4 साल के मासूम की मौत, 500 मीटर दूर बहा शव

    खुले नाले में गिरकर 4 साल के मासूम की मौत, 500 मीटर दूर बहा शव

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 18, 2026Updated:August 18, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर में बारिश के बीच खुले नाले में गिरने से चार साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर की है। गली में बच्चों के साथ खेल रहा मासूम अचानक पानी के तेज बहाव के बीच नाले में जा गिरा और बहते हुए करीब 500 मीटर दूर तक पहुंच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार को चार वर्षीय काव्यांश साहू 4-5 बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। बारिश के कारण गली में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह अचानक नाले में गिर गया। पानी के बहाव के साथ वह करीब 500 मीटर दूर तक बह गया।

    बताया जा रहा है कि घटना के वक्त काव्यांश की बड़ी बहन भी मौके पर मौजूद थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसने पास के दुकानदार से तत्काल मदद मांगने के बजाय अपनी मां को बुलाने चली गई। बाद में लोगों ने बच्चे को करीब तीन फीट गहरे नाले से बाहर निकाला। उसे मेडिशाइन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    काम के सिलसिले में लखनऊ गए थे पिता

    काव्यांश के पिता खिलेश साहू मिस्त्री का काम करते हैं और काम के सिलसिले में लखनऊ गए हुए हैं। परिवार के मुताबिक, इसी महीने काव्यांश का जन्मदिन भी था। वह रायपुर में अपनी मां किरण साहू और बड़ी बहन वर्षा साहू के साथ रहता था।

    खुले नाले और गड्ढों को लेकर निगम पर सवाल

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में खुले नाले और गड्ढे हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। कई जगह छोटी नालियां कचरे से भरी हुई हैं, जबकि खुले नालों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बारिश से पहले खुले नालों और खतरनाक गड्ढों को सुरक्षित करने के लिए नगर निगम की ओर से समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। मासूम की मौत ने शहर में जलनिकासी व्यवस्था और खुले नालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

    2 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव ने सुरक्षा-प्रोटोकॉल की तैयारियों का लिया जायजा

    गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, CM साय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

    विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के विकास मॉडल से छत्तीसगढ़ को भगवान बचाए

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.