Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच

    August 19, 2026

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच
    • BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक
    • स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल
    • 2 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव ने सुरक्षा-प्रोटोकॉल की तैयारियों का लिया जायजा
    • गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, CM साय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
    • विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के विकास मॉडल से छत्तीसगढ़ को भगवान बचाए
    • मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा से नारी सशक्तिकरण तक कई योजनाओं को मंजूरी
    • नियमितीकरण का पूरा लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट नाराज, रजिस्ट्रार को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, CM साय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

    गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, CM साय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 19, 2026Updated:August 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 अगस्त को विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। गुढ़ियारी से शुरू होकर यात्रा हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच निकलने वाली इस यात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

    CM साय समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

    कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और रायपुर के विधायक शामिल होंगे।

    देशभर के कलाकार दिखाएंगे शिवभक्ति का रंग

    यात्रा में विभिन्न राज्यों से आए धार्मिक और सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्तर प्रदेश की महाकाल-अघोरी और महाकाली टीम, दिल्ली की महाकाल अघोरी टीम, केरल का भारत नाट्यम, उज्जैन की डमरू महाकाल सवारी और महाराष्ट्र का नागपुर ढोल प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा खड़गपुर की मां काली टीम और ओडिशा के पारंपरिक दल भी प्रस्तुति देंगे।

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और कोरबा की अघोरी टीम, बेंद्री के लोक कलाकारों की शिव परिवार प्रस्तुति, दुर्ग-भिलाई के धुमाल दल तथा रायपुर की राधा रानी धुमाल और महाकाल-अघोरी टीम भी यात्रा में शामिल होंगी।

    धार्मिक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

    कांवड़ यात्रा में शिव परिवार, राम-सीता, हनुमान वानर सेना, मुकुट हनुमान, बाहुबली हनुमान, भगवान परशुराम, जामवंत, गणेश, सुग्रीव, भोलेबाबा और महाकाल समेत विभिन्न धार्मिक स्वरूपों की झांकियां सजाई जाएंगी। राम-सीता दरबार और शिव परिवार की झांकी के साथ 11 घोड़े, दो बग्घियां, लाइव सिंगिंग और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी यात्रा की भव्यता बढ़ाएंगी।

    राजेश मूणत बोले- विराट धार्मिक जनउत्सव बन चुकी है यात्रा

    विधायक राजेश मूणत ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में रायपुर की जनता और शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा को जिस आत्मीयता से अपनाया है, उससे यह आयोजन अब विराट धार्मिक जनउत्सव का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि कांवड़ उठाना केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, साधना और समर्पण की अभिव्यक्ति है।

    उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रयास है कि 23 अगस्त को रायपुर की सड़कों पर शिवभक्ति का भव्य स्वरूप देखने को मिले और आयोजन में आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोक परंपराओं की झलक दिखाई दे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

    2 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव ने सुरक्षा-प्रोटोकॉल की तैयारियों का लिया जायजा

    विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के विकास मॉडल से छत्तीसगढ़ को भगवान बचाए

    नियमितीकरण का पूरा लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट नाराज, रजिस्ट्रार को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.