Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मंत्री गजेंद्र यादव के कार्यकाल में स्कूल शिक्षा में बदलाव की नई तस्वीर, भर्ती से तकनीक तक कई पहल

    August 21, 2026

    MP में पोषण व्यवस्था होगी और मजबूत, स्थानीय SHG के जरिए THR वितरण शुरू

    August 21, 2026

    छत्तीसगढ़ के 158 नगरीय निकायों को 74.88 करोड़ रुपए आवंटित, वित्तीय स्थिति होगी मजबूत

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री गजेंद्र यादव के कार्यकाल में स्कूल शिक्षा में बदलाव की नई तस्वीर, भर्ती से तकनीक तक कई पहल
    • MP में पोषण व्यवस्था होगी और मजबूत, स्थानीय SHG के जरिए THR वितरण शुरू
    • छत्तीसगढ़ के 158 नगरीय निकायों को 74.88 करोड़ रुपए आवंटित, वित्तीय स्थिति होगी मजबूत
    • अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विधवा की मौजूदगी में बहन का दावा मान्य नहीं
    •  वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट
    • पिपरहा तालाब में तैरता मिला युवक का शव, तीन दिनों से था लापता
    • वंदेमातरम विवाद पर भूपेश बघेल का पलटवार, अमित शाह और सीएम साय को दी चुनौती
    • महासमुंद जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव और DGP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महासमुंद जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव और DGP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    महासमुंद जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव और DGP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 21, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने महासमुंद जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक बंदी नीरज भोई की संदिग्ध मौत के मामले को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को 31 अगस्त तक व्यक्तिगत शपथपत्र देने के निर्देश दिए हैं। पोस्टमार्टम में कैदी के शरीर पर 35 चोटों के निशान मिले हैं।

    कोर्ट ने मौत की परिस्थितियों पर मांगा जवाब

    चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के मामले में जेल में बंद आरोपी की किन परिस्थितियों में मौत हुई। हिरासत में हिंसा और मौत की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून के शासन पर आघात हैं। खासकर तब, जब हिरासत में व्यक्ति पूरी तरह असहाय होता है और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य के अधिकारियों पर होती है।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी दिया गया हवाला

    सुनवाई के दौरान कोर्ट के संज्ञान में लाया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक मामले में हिरासत में मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का आदेश दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश भी दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि लॉकअप या जेल की चारदीवारी के भीतर व्यक्ति पूरी तरह असहाय स्थिति में होता है। ऐसी स्थिति में वर्दी और अधिकार के संरक्षण में होने वाली हिंसा कानून के शासन की मूल भावना को प्रभावित करती है।

    सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से बताया गया कि मृतक के परिवार को 7.50 लाख रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। जिला जेल महासमुंद के सहायक जेल अधीक्षक की 21 सितंबर 2025 की सूचना के अनुसार, यह राशि 20 सितंबर 2025 को भुगतान की गई थी। हालांकि, मुआवजा दिए जाने की जानकारी के बावजूद हाईकोर्ट ने मौत की परिस्थितियों को लेकर राज्य के शीर्ष अधिकारियों से व्यक्तिगत शपथपत्र मांगना जरूरी समझा। कोर्ट ने खास तौर पर पोस्टमार्टम में मिले 35 चोटों के निशानों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

    31 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

    डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव और डीजीपी को शपथपत्र में यह बताने के निर्देश दिए हैं कि धारा 302 के मामले में जेल में आरोपी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके शरीर पर पोस्टमार्टम के दौरान 35 चोटें कैसे पाई गईं। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मंत्री गजेंद्र यादव के कार्यकाल में स्कूल शिक्षा में बदलाव की नई तस्वीर, भर्ती से तकनीक तक कई पहल

    छत्तीसगढ़ के 158 नगरीय निकायों को 74.88 करोड़ रुपए आवंटित, वित्तीय स्थिति होगी मजबूत

    अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विधवा की मौजूदगी में बहन का दावा मान्य नहीं

     वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट

    पिपरहा तालाब में तैरता मिला युवक का शव, तीन दिनों से था लापता

    वंदेमातरम विवाद पर भूपेश बघेल का पलटवार, अमित शाह और सीएम साय को दी चुनौती

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.