Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    September 8, 2026

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    September 8, 2026

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 7, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर सागौन की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। तस्करों ने उदंती नदी के बहाव का सहारा लेकर बेशकीमती सागौन के लट्ठों को छत्तीसगढ़ से ओडिशा पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, वन विभाग और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी की यह कोशिश नाकाम हो गई। मामले में अंतरराज्यीय सागौन तस्करी गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस व्यवस्था और मैदानी सूचना तंत्र के जरिए वन विभाग को सागौन तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वन अमले और पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान शुरू की।

    जांच के दौरान पता चला कि आरोपी उदंती नदी के बहाव का इस्तेमाल कर सागौन के लट्ठों को ओडिशा की सीमा तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों के तार छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

    बारिश के मौसम में नदी के जरिए तस्करी

    वन विभाग के मुताबिक, पिछली बारिश के दौरान भी नदी के बहाव का इस्तेमाल कर लकड़ी की तस्करी करने की कोशिश का मामला सामने आया था। उस दौरान वन अमले ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बारिश के मौसम में नदी और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई थी।

    गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

    फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वन विभाग और पुलिस की टीम तस्करी के पूरे नेटवर्क, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और लकड़ी को खपाने के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, फरार तीन आरोपियों की तलाश में भी टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.