Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    September 11, 2026

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    September 11, 2026

    भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
    • PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की
    • भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन
    • सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान
    • आबकारी विभाग ने तीन अफसरों को किया निलंबित, ओवर रेट शराब बेचने और 4409 खाली बोतलें बरामद होने पर हुई कार्रवाई
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 11, 2026Updated:September 11, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहस की चुनौती को भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे पहले ही बहस के लिए तैयार होने की बात कह चुके हैं। स्थान और समय तय कर लिया जाए और पूरी मीडिया को बुला लिया जाए।

    भूपेश बघेल ने कहा, “मैंने तो पिछले महीने ही बोला था कि स्थान और समय निर्धारित कर लें, पूरी मीडिया को बुला लें। बात करने के लिए हम तैयार हैं। कांग्रेस के सभी लोग प्रेस क्लब आ जाएंगे।”

    दरअसल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल को बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रेस क्लब जब कहेगा, वे वहां बहस के लिए तैयार हैं। विजय शर्मा ने पीएम आवास के आंकड़े पेश करते हुए दावा किया था कि प्रदेश में सवा 11 लाख से अधिक पीएम आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा था कि करीब 2 लाख पीएम आवासों में गृहप्रवेश का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष अपनी नाकामी छिपाने के लिए बार-बार इस तरह की बातें कर रहा है।

    शिवराज के बयान पर भी पलटवार

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ‘कका’ और कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ को तबाह करने के आरोपों पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “लूटने का काम तो अभी भी हो रहा है। पिछले समय भाजपा ने लूटा और अभी भी लूट रही है।”

    भूपेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगल और खदानें काटी जा रही हैं और बिजली बिल के दाम बढ़े हुए हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि चीनी की कीमत क्यों बढ़ी है, किसानों को खाद क्यों नहीं मिली और एग्रीस्टैक के नाम पर किसानों से धान नहीं खरीदने का बहाना क्यों किया जा रहा है।

    वंदे मातरम मुद्दे पर नितिन नबीन को घेरा

    वहीं, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर भी भूपेश बघेल ने निशाना साधा। नितिन नबीन ने कहा था कि राहुल गांधी वंदे मातरम के महत्व को नहीं समझते।
    इस पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा, “उनको खुद ही नहीं मालूम। सात महीने से कमेटी नहीं बना पाए हैं। छत्तीसगढ़ में प्रभारी नियुक्त नहीं कर पाए हैं।”

    उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग वंदे मातरम गाते हुए तिरंगा लेकर जाते थे, तब इनके पूर्वज मुखबिरी करते थे और अंग्रेजों के तलवे चाटते थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    आबकारी विभाग ने तीन अफसरों को किया निलंबित, ओवर रेट शराब बेचने और 4409 खाली बोतलें बरामद होने पर हुई कार्रवाई

    मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.