जगदलपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने आज सभी आरोपियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। घटना के 13 साल बाद न्यायधीश अजय सिंह राजपूत ने सभी 10 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है, लेकिन जब तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट इसकी पुष्टि नहीं करता तब तक यह सजा नहीं होगी।
बता दें कि 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर नक्सली हमला हुआ था। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 32 लोगों की मौत हुई थी।




