Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 18, 2026

    तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को थमाया टीसी, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

    September 18, 2026

    युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को थमाया टीसी, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश
    • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
    • अब बिजली उपभोक्ता नहीं, ‘ऊर्जा दाता’ बन रहे लोग, सूर्य घर योजना से छतों पर हो रहा बिजली उत्पादन
    • राजीव भवन में कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, निष्कासित नेताओं की वापसी पर हुआ मंथन
    • PSSOU ने MUMT और जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र से किया MOU, शोध और डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
    • पीसीसी चीफ दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी से टकराने से बचा मवेशी, सड़कों की बदहाली को लेकर सरकार पर साधा निशाना
    • GST विभाग की परीक्षा रद्द होने पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जीरो टॉलरेंस पर सरकार कायम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में राजस्व रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, 33 जिलों तक लागू होगी वसुंधरा परियोजना

    छत्तीसगढ़ में राजस्व रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, 33 जिलों तक लागू होगी वसुंधरा परियोजना

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 17, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नागरिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए वसुंधरा परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर कार्य शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत जिला एवं तहसील स्तर के राजस्व रिकॉर्ड रूम का आधुनिकीकरण और राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    मुख्य सचिव विकासशील ने बैठक के दौरान नामांतरण और अन्य राजस्व प्रक्रियाओं में स्पष्टता व एकरूपता लाने तथा अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया। इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में कुछ चयनित जिलों के राजस्व अभिलेखों का पूर्ण डिजिटलीकरण होगा, जिसके बाद इसे प्रदेश के सभी 33 जिलों में विस्तारित किया जाएगा।

    सुरक्षित किए जाने वाले प्रमुख दस्तावेज

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने बताया कि डिजिटलीकरण के तहत अधिकार अभिलेख पंजी, बंदोबस्त एवं चकबंदी मिसल, निस्तार पत्रक, खसरा, राजस्व न्यायालय के आदेश, मूल ग्राम नक्शे, संशोधन पंजी, वर्ष 2020 से पूर्व के खसरा पंचशाला अभिलेख और किश्तबंदी खतौनी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैनिंग व डाटा एंट्री कर उन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जाएगा।

    सेवा सेतु पोर्टल से एकीकरण

    परियोजना के तहत तैयार किए जाने वाले डिजिटल रिकॉर्ड भंडार को सेवा सेतु से जोड़ा जाएगा। इससे नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करने, शुल्क भुगतान करने, प्रमाणित डिजिटल प्रतियां प्राप्त करने और आवेदन की स्थिति ट्रैक करने जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

    आधुनिक तकनीक (AI और OCR) का उपयोग

    रिकॉर्ड रूम के भौतिक अभिलेखों को बारकोड आधारित वर्गीकरण और डिजिटल लोकेशन के जरिए व्यवस्थित किया जाएगा। इसके अलावा, पुरानी और हस्तलिखित दस्तावेजों को आसानी से खोजने के लिए ओसीआर (OCR) तकनीक और एआई (AI) आधारित खोज सुविधा विकसित करने की योजना है, जिससे दस्तावेजों के संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों का काम बेहद आसान हो जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को थमाया टीसी, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

    युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा

    अब बिजली उपभोक्ता नहीं, ‘ऊर्जा दाता’ बन रहे लोग, सूर्य घर योजना से छतों पर हो रहा बिजली उत्पादन

    राजीव भवन में कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, निष्कासित नेताओं की वापसी पर हुआ मंथन

    PSSOU ने MUMT और जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र से किया MOU, शोध और डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.