Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमले को लेकर सियासत तेज, CM साय बोले- पंजाब के बाद असम में भी हो रहा विरोध

    September 22, 2026

    गणेश विसर्जन से पहले रायपुर निगम अलर्ट, विसर्जन रूट की सड़कें होंगी दुरुस्त; जर्जर भवनों का होगा सर्वे

    September 22, 2026

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने लगाया जनदर्शन, दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमले को लेकर सियासत तेज, CM साय बोले- पंजाब के बाद असम में भी हो रहा विरोध
    • गणेश विसर्जन से पहले रायपुर निगम अलर्ट, विसर्जन रूट की सड़कें होंगी दुरुस्त; जर्जर भवनों का होगा सर्वे
    • मंत्री राजेश अग्रवाल ने लगाया जनदर्शन, दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
    • चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, एजेंसी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती की कार्रवाई
    • चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – मंत्री राजेश अग्रवाल
    • वायरल वीडियो विवाद पहुंचा कोर्ट, अजय चंद्राकर ने सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर की मानहानि याचिका
    • 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज ने BJP सरकार पर साधा निशाना; बोले-
    • भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गणेश विसर्जन से पहले रायपुर निगम अलर्ट, विसर्जन रूट की सड़कें होंगी दुरुस्त; जर्जर भवनों का होगा सर्वे

    गणेश विसर्जन से पहले रायपुर निगम अलर्ट, विसर्जन रूट की सड़कें होंगी दुरुस्त; जर्जर भवनों का होगा सर्वे

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 22, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments5 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर रायपुर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खारून नदी के किनारे निर्धारित विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसको लेकर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

    खारून नदी में नहीं होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

    आयुक्त ने गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन के अवसर पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। खारून नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व पूजन सामग्री को अलग कराकर उपयुक्त स्थल पर रखा जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार मूर्तियों का विसर्जन नदी में किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा, ताकि नदी के जल को दूषित होने से बचाया जा सके।

    साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर यातायात बाधित करने वाले गणेश पंडालों के विरुद्ध भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    महादेव घाट में प्रशासनिक व्यवस्था के लिए समिति गठित

    आयुक्त ने नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से गणेश विसर्जन स्थल महादेव घाट, खारून नदी के तट पर संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था करने के लिए निगम अधिकारियों की एक समिति गठित की है। समिति का नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय को बनाया गया है।

    समिति में प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, प्रभारी अधीक्षण अभियंता इमरान खान, प्रभारी नगर निवेशक आभास मिश्रा, जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक और उपायुक्त स्वास्थ्य जसदेव बाबरा को शामिल किया गया है।

    यह प्रशासनिक समिति गणेश विसर्जन के लिए क्रेन, शामियाना, लाइट, माइक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करेगी। समिति को आवश्यक सहयोग देने के लिए जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल को निर्देशित किया गया है।

    विसर्जन कुंड में क्रेन, गोताखोर और चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था

    आयुक्त ने गणेश विसर्जन कुंड स्थल पर क्रेन, मंच, कंट्रोल रूम, टॉर्च, मोटर बोट, गोताखोर, मजबूत रस्से, लॉन्ग बूट, रेनकोट और बड़े आकार के छाते की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल द्वारा यह व्यवस्था की जाएगी। वहीं, होमगार्ड कार्यालय से समन्वय कर अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था के लिए कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भेजा जाएगा।

    लाखे नगर चौक में सर्च लाइट, पंडाल, मंच, माइक और कंट्रोल रूम की व्यवस्था जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक द्वारा की जाएगी।

    लाखे नगर चौक पर प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस, स्टाफ के साथ चिकित्सा शिविर और मेडिकल कैंप की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, गणेश विसर्जन स्थल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दल सहित एंबुलेंस, चिकित्सक टीम और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त स्वास्थ्य जसदेव बाबरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

    25 सितंबर से वाहनों की रहेगी व्यवस्था

    सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी पर्व से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एवं 709 वाहन सहायक अभियंता नगर निवेश नितीश झा को उपलब्ध कराएं। इन वाहनों को तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब एवं लाखे नगर चौक में विसर्जन कार्य के लिए रखा जाएगा। वाहन चालकों एवं ईंधन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    आयुक्त ने तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब एवं नगर के अन्य तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन न हो, यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नगर के तालाबों के किनारे छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए अस्थायी विसर्जन कुंड की व्यवस्था करने को कहा गया है।

    विसर्जन रूट पर रोशनी और बिजली की व्यवस्था

    गणेश विसर्जन रूट से महादेव घाट विसर्जन कुंड स्थल तक तथा रिंग रोड में प्रकाश की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता विद्युत संदीप शर्मा द्वारा की जाएगी। विसर्जन कुंड स्थल पर विद्युत अवरोध से बचने के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर निरंतर विद्युत प्रवाह बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    आयुक्त ने जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल को संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क कर गणेश विसर्जन स्थल महादेव घाट पर श्रद्धालु नागरिकों की सुविधा के लिए गणेश प्रतिमाओं के ससम्मान पूजन के लिए संस्कृत कॉलेज से 10 पंडितों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    जर्जर भवनों का सर्वे और सड़कों की मरम्मत के निर्देश

    आयुक्त ने गणेश विसर्जन के पूरे रूट पर स्थित सभी जर्जर भवनों का सर्वे करने और मकान मालिकों को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी नगर निवेशक आभास मिश्रा को दिए हैं। वे रूट के सभी जर्जर भवनों को तत्काल सूचीबद्ध कर संबंधित मकान मालिकों को भवन दुरुस्त करने के लिए नोटिस देंगे।

    गणेश विसर्जन के पूरे रूट में सभी मार्गों और लिंक मार्गों की मरम्मत, पेचवर्क, गड्ढों एवं निर्माण सामग्री को हटाने तथा पहले से साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित जोन के जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए हैं।

    पेयजल और आवारा मवेशियों की भी व्यवस्था

    आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता जल नरसिंग फरेन्द्र को गणेश विसर्जन रूट एवं विसर्जन कुंड स्थल पर पीने के पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने उपायुक्त स्वास्थ्य, सभी जोन कमिश्नर एवं सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को पूरे शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि यातायात बाधित न हो। संबंधित जोन कमिश्नरों को विसर्जन कुंड स्थल पर अपनी-अपनी पाली में नगर निगम के स्टाफ के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमले को लेकर सियासत तेज, CM साय बोले- पंजाब के बाद असम में भी हो रहा विरोध

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने लगाया जनदर्शन, दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, एजेंसी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती की कार्रवाई

    चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – मंत्री राजेश अग्रवाल

    वायरल वीडियो विवाद पहुंचा कोर्ट, अजय चंद्राकर ने सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर की मानहानि याचिका

    307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज ने BJP सरकार पर साधा निशाना; बोले-

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.