Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    September 22, 2026

    शराब घोटाला केस: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

    September 22, 2026

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
    • शराब घोटाला केस: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
    • राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
    • असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमले को लेकर सियासत तेज, CM साय बोले- पंजाब के बाद असम में भी हो रहा विरोध
    • गणेश विसर्जन से पहले रायपुर निगम अलर्ट, विसर्जन रूट की सड़कें होंगी दुरुस्त; जर्जर भवनों का होगा सर्वे
    • मंत्री राजेश अग्रवाल ने लगाया जनदर्शन, दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
    • चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, एजेंसी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती की कार्रवाई
    • चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – मंत्री राजेश अग्रवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शराब घोटाला केस: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

    शराब घोटाला केस: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 22, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका मंगलवार को PMLA की विशेष अदालत ने खारिज कर दी। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की गिरफ्तारी के बाद रामगोपाल अग्रवाल की ओर से अदालत में जमानत आवेदन पेश किया गया था। दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुनाया।

    अदालत ने मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया। सुनवाई के दौरान गवाहों के प्रभावित होने की आशंका का भी उल्लेख किया गया।

    11 अगस्त को ED ने किया था गिरफ्तार

    रामगोपाल अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। इससे पहले वे कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में करीब तीन साल तक फरार रहे थे। 8 जुलाई को उन्होंने रायपुर स्थित EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था।

    सरेंडर के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने 9 जुलाई से 17 जुलाई तक उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 5 अगस्त तक EOW की कस्टडी में रखा गया। इसके बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार किया।

    EOW की FIR और चार्जशीट के आधार पर ED की जांच

    ED के अनुसार, इस मामले में जांच रायपुर EOW/ACB की ओर से दर्ज FIR, स्पेशल कोर्ट में दाखिल चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट के आधार पर शुरू की गई। इन दस्तावेजों में वर्ष 2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ के आबकारी प्रशासन में कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों का उल्लेख है।

    जांच एजेंसियां सरकारी शराब कारोबार में कथित अनियमितताओं, अवैध वसूली और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही हैं।

    3200 करोड़ से ज्यादा के कथित शराब घोटाले की जांच

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED की FIR में 3200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। मामले में राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

    ED की जांच के अनुसार, तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन MD एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर से जुड़े कथित सिंडिकेट के जरिए शराब कारोबार में अनियमितताएं किए जाने का आरोप है।

    फरवरी 2019 में बैठक का दावा

    जांच एजेंसियों के मुताबिक, फरवरी 2019 में रायपुर के जेल रोड स्थित होटल वेनिंगटन में शराब कारोबार से जुड़े लोगों की बैठक हुई थी। आरोप है कि इस बैठक में डिस्टलरी से सप्लाई होने वाली शराब पर प्रति पेटी कमीशन तय करने और इसके बदले रेट बढ़ाने का आश्वासन देने पर सहमति बनी थी।

    जांच में कथित लेन-देन का हिसाब रखने के लिए कारोबार को A, B और C पार्ट में बांटे जाने की बात भी सामने आई है।

    कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

    EOW के मुताबिक, विदेशी शराब पर कथित सिंडिकेट द्वारा लिए गए कमीशन की भी जांच की जा रही है। इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह, अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक दुआरी, दिलीप टुटेजा और सुनील दत्त समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमले को लेकर सियासत तेज, CM साय बोले- पंजाब के बाद असम में भी हो रहा विरोध

    गणेश विसर्जन से पहले रायपुर निगम अलर्ट, विसर्जन रूट की सड़कें होंगी दुरुस्त; जर्जर भवनों का होगा सर्वे

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने लगाया जनदर्शन, दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, एजेंसी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.