Khabarwaad Konadagaon: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग है. मतदान का काउंटडाउन तेज हो गया है. सारी तैयारियां पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टी को बस्तर में हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना किया गया है. बस्तर के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दल को रवाना किया गया है.
Read also: भालू के हमले से युवती घायल, अस्पताल में ईलाज जारी
दरअसल कोण्डागांव के संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। इसके लिए सुबह से मतदान दल शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केंद्र में पहुंचे थे। जहां दोनों मतदान केंद्रों के मतदान दलों को मतदान हेतु सामग्री प्रदान करते हुए दलों को आईटीबीपी के कैंप में स्थित हेलीपैड ले जाया गया। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा मतदान दलों से मुलाकात कर उन्हें शांतिपूर्ण मतदान हेतु शुभकामनाएं देते हुए मतदान के दिन सतर्कता पूर्वक कार्य करने की हिदायत दी गयी और अपने स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।




