Khabarwaad Kondagaon: शादी से चार दिन पहले एक घर में मातम पसर गया। डोली उठने से पहले उस घर से युवती की अर्थी उठी। मामला सिटी कोतवाली कोंडागांव का है।
Read Also: Gold Price Today: 230 रुपए महंगा हुआ सोना, अब इतनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमतें
जहां कोडागांव नगर के नहरपारा निवासी 24 वर्षीय सुषमा श्रीवास पिता उमाशंकर श्रीवास ने शादी के चार दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read also: राधिका खेड़ा के आरोपों पर सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार, कहा- मुझें इस कहानी का मोहरा बनाया गया
जानकारी के मुताबिक सुषमा की शादी तीन महीने पहले ओमेश कुमार के साथ तय हुई थी। 1 मई को युवती की शादी थी, उससे पहले घर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी थी। लेकिन खुशियां आने से पहले घर में मातम फैल गया। डोली उठने के बजाय बेटी की अर्थी उठ गई। इस घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं।
Read Also: दिल्ली के बाद अब यहां मचा हड़कंप, 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पैरेंट्स में मची खलबली
वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है कि नहीं इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।




