Fake Hologram Case: नकली होलोग्राम मामले में कारोबारी अनवर ढेबर को रायपुर से गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह मेरठ कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अनवर को 10 दिन की न्यायिक रिमांड पर वहां की जेल भेज दिया है।
Read Also- हाईकोर्ट के जजों का हुआ ट्रांसफर, देखें LIST
Fake Hologram Case: हालांकि एसटीएफ ने पूछताछ के लिए कोर्ट से अनवर की रिमांड मांगी है, जिस पर 1 जुलाई को सुनवाई होगी। यूपी एसटीएफ के अनुसार कारोबारी अनवर ढेबर राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय था। उसने तत्कालीन आईएएस अनिल टुटेजा, निरंजनदास, पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी और अन्य लोगों के साथ मिलकर आबकारी में सिंडीकेट चलाया। नोएडा के कारोबारी विधु गुप्ता की कंपनी को फर्जी तरीके से होलोग्राम के लिए टेंडर दिया।




