CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर युवक कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पास्को समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही।
Read Also- एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर… छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 6 घंटे चली मुठभेड़, 2 जवान घायल
CG Rape Case: जानकारी के मुताबिक, घर में 12 साल की पीड़ित बच्ची और 7 साल के भाई दोनों ही रहते थे। इनकी मां पांच साल पहले घर छोड़कर भाग गई है। वहीं पिता भी दूसरे जिले काम करने गया था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बच्ची से दुष्कर्म करता रहा। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने गांव में कुछ लोगों को दी।
Read Also- कोरोना ने दी फिर दस्तक.. इस जिले में मिला पॉजिटिव केस, मचा हड़कंप..
CG Rape Case: गांव में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया। फिर पूरे गांव में हल्ला होने पर थाने में इस मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय कार्तिक तारम पिता लल्लू सिंह तारम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि आरोपी के माता-पिता भी घर में नहीं है। घर में आरोपी और बहन रहते थे।




