ये हैं भारत देश के पांच सबसे अमीर शहर, जानें नाम

भारत में एक से बढ़कर एक अमीर शहर मौजूद हैं। कोई अपनी शान ओ शौकत के लिए जाना जाता है।

कोई रहन-सहन और खानपान के लिए मशहूर है। भारत के पांच सबसे अमीर शहर के बारे में जानते हैं।

दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली राजनीति का केंद्र है। यहां देश के तमाम बड़े-बड़े नेताओं का आवास है। इसी शहर से पूरे देश को संभाला जाता है। यहां भी कई अमीर और जाने-माने शख्स रहते हैं।

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई अमीरों के लिए जाना जाता है। इसे सपनों की नगरी भी कहा जाता है। यही वजह है कि यहां बड़े-बड़े अमीर शख्स रहते हैं। देश की जीडीपी बढ़ाने में मुंबई का अहम योगदान रहता है

बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भी अमीर शहरों की लिस्ट में शामिल है। इसे भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है। यह आईटी सेक्टर का बड़ा हब है। यहां लाखों लोग आईटी सेक्टर में काम करते हैं।

कोलकाता अंग्रेजी शासनकाल से ही कोलकाता का अहम स्थान रहा है। यह शहर पश्चिम बंगाल की राजधानी होने के साथ ही देश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से मशहूर है। इसे सिटी ऑफ जॉय भी कहा जाता है।

हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद अपने समृद्ध इतिहास को समेटे हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शहर वास्तुकता के लिए भी काफी मशहूर है। हैदराबाद भी अमीर शहरों की सूची में शामिल है।