लुटने से बचाएंगे WhatsApp के ये सेफ्टी फीचर्स! स्कैमर्स से करेंगे रक्षा

स्कैमर्स की चाल स्कैमर्स ने व्हॉट्सऐप को नया ठिकाना बना लिया है, आप अपने व्हॉट्सऐप अकाउंट को सेफ रखना चाहते हैं तो अभी आपको तीन जरूरी सेटिग्स को ऑन कर लेना चाहिए

WhatsApp Two Step Verification आपने इस फीचर को ऑन नहीं किया है तो अभी इस सेफ्टी फीचर को ऑन कर लें

ऐसे ऐनेबल करें टू स्टेप वेरिफिकेशन व्हाट्सऐप ओपन करें और फिर व्हॉट्सऐप सेटिंग में अकाउंट सेक्शन में टू स्टेप वेरिफिकेशन को ऑन करें, इस फीचर को ऑन करने पर आपको 6 अंकों का पिन सेट करना होगा

क्या करता है टू स्टेप वेरिफिकेशन? आपके नंबर से कोई व्हाट्सऐप फिर से रजिस्टर करने का ट्राई करेगा तो उस व्यक्ति को 6 अंकों वाला पिन डालना होगा

Protect IP Address in Calls कॉल्स के जरिए आपकी लोकेशन का पता न लगाया जा सके, इसके लिए इस फीचर को ऐनेबल करें

ऐसे करें ऑन इस फीचर का फायदा यह है कि कॉल्स व्हाट्सऐप सर्वर के जरिए होंगी जिससे आपका IP एड्रेस ट्रेक कर लोकेशन का पता नहीं लगा पाएगा, व्हॉट्सऐप सेटिंग्स के प्राइवेसी में एडवांस ऑप्शन में इस फीचर को ऑन करें

WhatsApp Disable Link Previews थर्ड पार्टी साइट आपका आईपी एड्रेस ट्रेक न कर पाए, इसके लिए इस फीचर को ऑन करें, व्हॉट्सऐप सेटिंग्स के प्राइवेसी में एडवांस में जाकर इस फीचर को ऑन करें