कौन है हिंडनबर्ग का मालिक? एक पोस्ट से मचाया तहलका, जानिए नेटवर्थ
अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग ने एक पोस्ट शेयर करके तहलका मचा दिया है. कंपनी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'Something big soon India'
इस पोस्ट को किसी कंपनी पर रिपोर्ट पेश करने के नजरिए से देखा जा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है हिंडनबर्ग का मालिक कौन है?
Hindenburg Research का काम शॉर्ट सेलिंग करके पैसे कमाना है, इसने अमेरिका से लेकर भारतीय कंपनियों पर रिपोर्ट पेश किया है.
नाथन एंडरसन नाम के एक शख्स ने अमेरिका की कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुएशन किया.
रिसर्च कंपनी में नौकरी की, जहां उसका काम पैसों के इनवेस्टमेंट से जुड़ा था. यहीं से मार्केट रिसर्च कंपनी शुरू करने का आइडिया आता है. साल 2017 में एंडरसन हिंडनबर्ग नाम से एक कंपनी की शुरुआत करता है
साल के एंडरसन की ऑफिशियल नेटवर्थ की जानकारी नहीं है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक इनके पास 5 मिलियन डॉलर की संपत्ति है.