खबरवाद डॉट कॉम, जशपुर। जिले में प्रेम एक प्रसंग का के मामले को लव जिहाद का नाम देकर आज शहर बंद का आह्वान किया गया है। यह पूरा मामला एक धर्मपरिवर्तन का शपथ पत्र वायरल होने के बाद गरमाया है। शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने बंद का समर्थन किया है। सुबह नौ बजे से हिंदू संगठन और रौनियार समाज के लोगों ने बस स्टैंड से रैली निकाली। इसमें लव जिहाद की घटना का विरोध किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रैली सभी मुख्य मार्ग से जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा के जगह-जगह पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। हिंदू संगठन और रौनियार समाज की बैठक में कल देर शाम यह निर्णय लिया गया था।
ये है मामला ?
यह मामला एक हिन्दू लड़की और एक मुस्लिम लड़के के आपस में प्रेम प्रसंग और शादी से जुड़ा है। इसे लोग लव जिहाद के एंगल से भी जोड़ रहे है। बताया गया है कि पूरा विवाद लगभग 15 दिन पहले उस समय शुरू हुआ, जब कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती घर से लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जशपुर कोतवाली पुलिस ने युवती को मुस्लिम युवक के घर से बरामद कर सखी वन स्टॉप केंद्र में भेजा गया था। दूसरे धर्म की युवती ने काउंसलिंग में बताया कि वो मुस्लिम युवक शाहबाज अंसारी से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। वो अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती। इसके बाद युवती को युवक को ही सौंप दिया गया, लेकिन पूरे मामले में मंगलवार को तब माहौल गरमा गया, जब युवती का धर्म परिवर्तन करने का एक शपथ पत्र सामने आया। इसके सामने आते ही शहरवासी आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह दोनों समुदायों के युवाओं के बीच हल्की नोकझोंक हुई। समझाइश के बाद दोनों पक्षो में सुलह हो गई, लेकिन शाम होते-होते मामले ने सांप्रदायिक रंग पकड़ लिया। युवती के समाज के लोग एकजुट होकर रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंच गए। वे आरोपी लड़के की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।




