किराए में छूट
रेलवे नियम के अनुसार 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को ट्रेन के किराए में 50% तक की छूट मिलती है।
महिला पुलिसकर्मी
महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर ट्रेन में सुरक्षाकर्मी और महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाती है जो किसी भी परिस्थिति में महिला पैसेंजर की सहायता कर सकते हैं।
आरक्षित बोगी
ट्रेन की कुछ सिम महिलाओं के लिए आरक्षित होती है जिसकी वजह से भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में भी वह आसानी से सुरक्षित यात्रा कर सकती है।
ट्रेन से महिलाओं को उतारने पर रोक
रेलवे नियम के तहत यदि किसी महिला के पास टिकट नहीं है या उसका टिकट खो गया है तो ऐसी स्थिति में ते उसे ट्रेन से नीचे नहीं उतर सकता है।
महिलाओं के लिए लोअर बर्थ
45 साल से अधिक उम्र की महिला यात्रियों को रेलवे द्वारा ऑटोमेटेकली लोअर बर्थ दिया जाता है ताकि वह बिना किसी परेशानी के ट्रैवलिंग कर सके।
बर्थ एक्सचेंज
गर्भवती महिलाएं डिपार्चर के बाद अपनी मिडिल या अपार सेट को टिकट चेकिंग स्टाफ से कहकर लोअर बर्थ में एक्सचेंज करवा सकती है।
टिकट बुकिंग काउंटर
टिकट बुक करने के लिए अगर महिला काउंटर नहीं बनवाए गए हैं तो वह बिना किसी कतार में लगकर अन्य सामान्य काउंटर पर जाकर टिकट बुक करवा सकती है।
लोकल ट्रेन में अलग कोच
लोकल ट्रेनों में महिलाओं के लिए एक अलग कोच होता है जिसमें सिर्फ महिलाएं यात्रा कर सकती हैं।
स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए कुछ स्पेशल ट्रेन भी चलती है जिसकी जानकारी IRCTC के ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी
अलग वेटिंग रूम
भारत के अधिकांश रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग रूम और वॉशरूम बनाएं गए हैं जिसमें सिर्फ महिलाओं को जाने की अनुमति होती है।