Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शासकीय मदिरा दुकान में 36 लाख का शराब गबन, चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

    शासकीय मदिरा दुकान में 36 लाख का शराब गबन, चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 22, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    Mahasamund Latest News
    Mahasamund Latest News

    Mahasamund Latest News: महासमुंद जिले का आबकारी विभाग इन दिनों शराब में मिलावट और गबन के मामलों को लेकर सुर्खियों में है। ताजा मामला महासमुंद नगर स्थित शासकीय प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान का है, जहां शराब के गबन का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में 36 लाख 90 हजार 790 रुपए के शराब गबन की पुष्टि हुई है। इस मामले में दुकान संचालित कर रहे ईगल हण्टर सोल्यूशन लिमिटेड के चार कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।

    Mahasamund Latest News: 17 दिसंबर 2024 को सहायक आबकारी अधिकारी दीपक ठाकुर ने शासकीय प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान पर जांच की। जांच के दौरान एक पेटी व्हिस्की मिली, जबकि 14 और 15 दिसंबर को विक्रय शून्य पाया गया। स्टॉक पंजी के अनुसार शराब की 373 बोतलें बताई गई थीं, लेकिन दुकान में केवल 136 बोतलें ही मिलीं। इसके बाद और भी गड़बड़ियां सामने आईं। जांच में यह खुलासा हुआ कि 1 अप्रैल 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक 36 लाख 90 हजार 790 रुपए की शराब का कोई रिकॉर्ड नहीं था और न ही बैंक में पैसे जमा किए गए थे।

    Read Also-   एसएसपी ने 150 हिस्ट्रीशीटर्स की लगाई क्लास, कहा- सोशल मीडिया पर चाकू के साथ बनाया वीडियो तो खैर नहीं

    Mahasamund Latest News: जांच में यह भी सामने आया कि ब्रांडेड शराब की बोतलें  ऊपर रखी पेटियों में 12 बोतलें थीं, जबकि नीचे रखी पेटियों में 4 या 3 बोतलें ही पाई गईं। दुकान में प्रतिदिन 1.25 से 1.50 लाख रुपए की सेल होती थी, लेकिन कर्मचारियों ने शराब की बोतलों को बिना स्कैन किए बेचा और प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया। ऑडिटर से बचने के लिए वे शराब की बोतलों की तस्वीरें मोबाइल में खींचकर दिखाते थे, लेकिन ऑडिटर ने कभी भौतिक सत्यापन नहीं किया।

    आबकारी विभाग ने ईगल हण्टर सोल्यूशन लिमिटेड के मुख्य विक्रेता अमित राय, विक्रेता गौरीशंकर सेन, विक्रेता तुकेश दीवान और मल्टीपर्पज वर्कर लक्ष्मी नारायण साहू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के उल्लंघन के आरोप में विभागीय प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही, कोतवाली थाना में गबन और धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक आरोपी फरार है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.