Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Champions Trophy के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द, इन्हें मिल सकती है जगह?

    Champions Trophy के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द, इन्हें मिल सकती है जगह?

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    Champions Trophy 2025
    Champions Trophy 2025

    Champions Trophy 2025 : आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही वक्त बचा है। अबकी बार यह टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी।

    चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम सेलेक्शन पर नजरें
    चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टीम घोषित करने की डेडलाइन 12 जनवरी (रविवार) रखी है। यानी इस डेट तक में सभी 8 देशों को अपनी-अपनी टीमें चुन लेनी हैं। भारतीय फैन्स को भी अपनी टीम के चुने जाने का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय चयनकर्ता तो टीम चुनेंगे ही, उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन से वे खिलाड़ी हैं, जिन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने का मौका मिल सकता है।

    Read Also-  रायपुर में गेल, रैना, धवन, युवराज, हरभजन के बल्ले से होगी छक्के-चौंके की बरसात

    इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। वहीं शुभमन गिल और पूर्व कप्तान विराट कोहली स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं। यशस्वी जायसवाल भी चयन के दावेदार हैं, मगर वनडे क्रिकेट में शुभमन का रिकॉर्ड शानदार हैं। ऐसे में यशस्वी को निराशा हाथ लग सकती है। श्रेयस अय्यर की भी टीम में जगह तय लग रही है, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं।

    नीतीश को मिल सकता है अच्छे प्रदर्शन का इनाम
    वहीं विकेटकीपर बल्लेबाजों के तौर पर केएल राहुल और ऋषभ पंत को स्क्वॉड में जगह मिलने की संभावना है। राहुल-पंत के टीम में होने के चलते संजू सैमसन को निराशा हाथ लग सकती है। हार्दिक पंड्या की भूमिका चैम्पियंस ट्रॉफी में काफी अहम रहने वाली है। हार्दिक बल्ले से तो शानदार खेल दिखाना चाहेंगे ही, वहीं गेंदबाजी में भी इस स्टार ऑलराउंडर से दमदार खेल की उम्मीद रहेगी। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में जगह मिलने की संभावना है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले से दमदार खेल दिखाया।

    Read Also-  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल आया सामने, इन दो देशों में खेला जाएगा टूर्नामेंट

     

    कुलदीप यादव फिट हुए तो टीम में एंट्री तय!
    स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा शामिल हो सकते हैं। जडेजा-अक्षर काफी उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम जगह मिल सकती है। हालांकि कुलदीप यादव ने हाल ही में सर्जरी कराई थी और वो रिहैब से गुजर रहे हैं। कुलदीप ने बॉलिंग शुरू कर दी है और उनके चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए फिट हो जाने की उम्मीद है। कुलदीप फिट नहीं होते हैं तो लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई की एंट्री हो सकती है।

    अर्शदीप सिंह और शमी को भी मिलेगा मौका?
    वहीं फास्ट बॉलिंग यूनिट में चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है। सिडनी टेस्ट के दौरान इंजर्ड हुए जसप्रीत बुमराह के फिट हो जाने की पूरी उम्मीद है। जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते दिख सकते हैं। शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी में फिटनेस साबित कर दी है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज भी टीम इंडिया के साथ दुबई की फ्लाइट पकड़ सकते हैं। चूंकि अर्शदीप बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, ऐसे में उनके रहने से आक्रमण में विविधता आएगी।

    Read Also-  टीम इंडिया का 2025 में महत्वपूर्ण क्रिकेट शेड्यूल, इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत


    चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए संभावित
    15 सदस्यीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

    ये खिलाड़ी भी सेलेक्शन के दावेदार: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, हर्षित राणा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    champion trophy 2025 champions trophy champions trophy 2025 champions trophy 2025 schedule icc champions trophy 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.