सरगुजा. अंबिकापुर में बीती रात एक हार्डवेयर और पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई, जो महामाया रोड पर स्थित थी। आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और चंद मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग आसपास के घरों और दुकानों की ओर भी फैलने लगी।
सूने मकान में चोरों का धावा: महंगे जेवरात चोरी, घर में लगाई आग
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी और आस-पास के घरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में लगभग 50-60 लाख रुपए के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
छत्तीसगढ़ में बनेगा साइंस सिटी: वैज्ञानिक शोध और नवाचार का हब, राज्य के युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
हालांकि दुकान पूरी तरह से जलकर तबाह हो गई है, लेकिन समय रहते कोई बड़ी घटना नहीं घटी। आग के कारण हुए नुकसान की जांच और मुआवजे की प्रक्रिया जारी है।




