बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार ओर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 26 और 28 फरवरी को बिलासपुर-रायपुर के साथ ही गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा। इस वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया है।
हादसे में एक युवक की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, फिर हाइवा से टकराई बाइक, एक की हालत गंभीर
इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में 4 और ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं इससे पहले महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली 2 ट्रेनों को रद्द किया गया था। सारनाथ-नौतनवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंड स्टेशन में नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इस वजह से भी 4 ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द किया गया है।




