CG Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी गांव से एक 7 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात बच्ची महेश्वरी गोस्वामी अपनी मां पुष्पा गोस्वामी के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात करीब 2 बजे मां की नींद खुली तो देखा कि महेश्वरी गायब है। परिजनों का कहना है कि अंधेरे में कोई अज्ञात व्यक्ति उसे उठा ले गया। घटना की सूचना मिलते ही लोरमी थाना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले बैगा को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
Read Also- कार नहीं मिली तो तोड़ा रिश्ता: दूल्हे ने रुकवाया फेरा, बारात लौटी वापस
CG Mungeli News: परिजनों ने बताया कि उन्होंने पूरी रात और अगले दिन सुबह तक आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अंततः थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस बीच, बच्ची के पिता जनक गिर गोस्वामी, जो लकवा से ग्रस्त हैं, ने पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सही से मदद नहीं कर रही और उनसे उल्टे-सीधे बयान लेने की कोशिश कर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। वे एक कच्चे मकान में रहते हैं और उनके पांच बच्चे हैं। घटना की रात दो बच्चे पास ही अपने चाचा के घर सोने गए थे।
Read Also- छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में स्थानांतरण नीति की अवहेलना, यूनियन ने सीएम को लिखा पत्र
CG Mungeli News: पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मयंक तिवारी ने जानकारी दी कि बच्ची की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। परिजन और गांव के लोग सोशल मीडिया पर भी बच्ची की तलाश के लिए अपील कर रहे हैं।




