Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर ABVP का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर ABVP का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 14, 2025 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read
    इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर ABVP का विरोध प्रदर्शन

    खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में रविवार को कुलपति के पद पर प्रो. लवली शर्मा की नियुक्ति के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने देर रात तक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के दोनों मुख्य द्वारों पर ABVP कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन किसी प्रकार की झड़प की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया।

    प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक अधिकारी भी रातभर डटे रहे। रात में कुलपति प्रो. लवली शर्मा से बैठक की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। सुबह होते ही खैरागढ़ के एडीएम एवं प्रभारी कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल प्रदर्शनकारियों से मिले, जिसके बाद ABVP ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना आंदोलन समाप्त किया।

    Read Also-  युवती ने की आत्महत्या की कोशिश: आरोपी युवक और उसका मामा गिरफ्तार, रेप के बाद मिलने के लिए करता था परेशान

    प्रो. लवली शर्मा की नियुक्ति रद्द करने की मांग
    ABVP द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रो. लवली शर्मा के खिलाफ पूर्व में कई गंभीर आरोप लगे हैं। वे मध्य प्रदेश के ग्वालियर विश्वविद्यालय में संगीत एवं ललित कला संकाय की डीन रही हैं, जहां उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अभी भी जारी है। ABVP के प्रदेश सहमंत्री अमन बृज नामदेव द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में विश्वविद्यालय की गरिमा और शुचिता की रक्षा हेतु उनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की गई है।

    परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा, जिसमें खैरागढ़ बंद से लेकर प्रदेश बंद तक की तैयारी की जा रही है।

    Read Also-  मंत्रालय में पदस्थ दो युवक तांदुला नहर में डूबे: एक का पैर फिसला, दूसरा बचाने कूदा, दोनों लापता

    संघ संगठनों के बीच समन्वय पर सवाल
    इस आंदोलन ने भाजपा और संघ परिवार के आंतरिक समन्वय पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, बीती रात से ही प्रदेश स्तर के संघ और परिषद कार्यकर्ताओं के बीच इस आंदोलन को लेकर बातचीत जारी थी। हालांकि, आंदोलन की शुरुआत को लेकर स्पष्टता का अभाव देखा गया। बताया जा रहा है कि परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन को फिलहाल विराम दिया गया है।

    क्या होगा आगे का कदम?
    प्रशासन ने ABVP से ज्ञापन प्राप्त कर लिया है, लेकिन आगे इस पर क्या कार्रवाई होगी, यह देखने वाली बात होगी। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है और यदि समय रहते कोई समाधान नहीं निकला, तो यह एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ABVP का विरोध प्रदर्शन durg news khairagarh latest news khairagarh news news in khairagarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.