Minor raped in Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ घर के नौकर ने ही दरिंदगी की है। मासूम से घिनौना काम कर नौकर मौके से फरार हो गया। वहीं परिजनों को घर के अंदर मासूम रोती-बिलखती हुई मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Read Also- नशा करने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर आरोपी फरार
Minor raped in Surajpur: बताया जा रहा है कि नौकर रोज की तरह घर में काम करने आया था। मौका पाकर उसने बच्ची को अकेले कमरे में ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी नौकर बच्ची को उसी कमरे में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों को जब रोने की आवाज आई तो बच्ची को देखा। बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Read Also- प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, अगले 3 दिनों तक तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
आरोपी नौकर की तलाश जारी
Minor raped in Surajpur: पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी नौकर की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज किए हैं और मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।




