स्पोर्ट्स डेस्क। लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत ने अपनी पारी 204/6 से आगे बढ़ाई, लेकिन टीम ने आखिरी चार विकेट सिर्फ 20 रन के भीतर गंवा दिए। पूरी पारी 69.4 ओवर में सिमटी।
Read Also- अभिषेक शर्मा टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज़ बने, ऋषभ पंत को टेस्ट में मिला फायदा
भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन करुण नायर ने बनाए, जिन्होंने 57 रनों की जुझारू पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 26, साई सुदर्शन ने 38 और कप्तान शुभमन गिल ने 21 रन जोड़े। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके, जबकि जोश टंग को 3 और क्रिस वोक्स को 1 विकेट मिला।




