झुर्रियों से है परेशान? तो इन फलों को डाइट में करें शामिल, एक हफ्ते में चेहरे पर पाएं निखार

बढ़ती उम्र, तनाव, धूल-मिट्टी और गलत खानपान की वजह से आजकल कई लोगों के चेहरे पर जल्दी झुर्रियां दिखने लगती हैं. लेकिन अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकते हैं.

संतरा, अंगूर, केला, सेब और पपीता अगर रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाएं और साथ में पर्याप्त पानी पिया जाए, तो कुछ ही हफ्तों में स्किन में फर्क दिखने लगता है. इसके अलावा नींद पूरी लेना, धूप से बचाव करना और जंक फूड से दूरी बनाना भी जरूरी है. 

पपीते में विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यह स्किन की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा मुलायम बनती है.

सेब में पाए जाने वाले फाइबर और विटामिन C स्किन को टाइट रखते हैं और उम्र बढ़ने के असर को कम करते हैं. रोज एक सेब खाने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है. केले में पोटैशियम और विटामिन E होता है, जो त्वचा को नमी देता है और सूखी त्वचा में चमक लाता है. केला खाने के साथ-साथ इसका फेस पैक भी काफी फायदेमंद होता है.

अंगूर में रेसवेराट्रॉल नामक तत्व होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है. इससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवान दिखती है.

संतरे में भरपूर विटामिन C होता है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है. इससे त्वचा टाइट और चमकदार बनती है