जल्दी गल जाता है केला? इन उपायों के साथ ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश
केला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है. इसे बच्चे-बुजुर्ग सभी पसंद करते हैं. हालांकि, पका केला जल्दी गल जाता है और काला पड़ जाता है. सही तरीके से स्टोर करने से इसे लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है
केले को हमेशा सामान्य कमरे के तापमान पर ही रखें. गर्मी वाली जगह पर रखने से ये जल्दी पकते और काले हो जाते हैं. ठंडी और हवादार जगह सबसे सुरक्षित रहती है.
केले के डंठल पर एल्युमिनियम फॉयल लपेट दें. इससे गैस का असर कम होता है और केला लंबे समय तक ताजा रहता है. यह तरीका केले को जल्दी काला होने से बचाता है.
बाजार से लाए गए केले हल्के पानी से धोकर रखें. इससे धूल और रासायनिक पदार्थ निकल जाते हैं. धोने के बाद सूखने दें ताकि केले जल्दी सड़ें नहीं और लंबे समय तक फले-फूले रहें.
केले को कभी भी पन्नी या बंद बर्तन में न रखें. इससे उनमें नमी फंस जाती है और जल्दी सड़ने लगते हैं. खुले में या हवा लगने वाली जगह पर रखना सबसे अच्छा है.
केले को हुक या स्टैंड पर टांगकर रखें. इससे वे एक-दूसरे से नहीं रगड़ते और जल्दी काले नहीं पड़ते.टांगने से केले का आकार और स्वाद भी लंबे समय तक बना रहता है.
केले को सेब, आम या अन्य फलों के पास न रखें. ये फल गैस छोड़ते हैं जिससे केला जल्दी पकता और काला हो जाता है. केले को हमेशा अलग और ठंडी जगह पर रखना चाहिए