Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में हंगामा, आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाकर कांग्रेस का वॉकआउट

    July 17, 2026

    E-20 केस में मारुति का पलटवार, बोली- ईंधन में मिलावट के सबूत, आयोग के आदेश को देंगे चुनौती

    July 17, 2026

    राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में हंगामा, आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाकर कांग्रेस का वॉकआउट
    • E-20 केस में मारुति का पलटवार, बोली- ईंधन में मिलावट के सबूत, आयोग के आदेश को देंगे चुनौती
    • राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया
    • SECL गेवरा परियोजना में वेतन नहीं मिलने पर 150 ठेका श्रमिकों की हड़ताल, काम पूरी तरह ठप
    • स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम दूर करें, वास्तविक खपत के आधार पर बनता है बिल
    • कोरबा में आवारा कुत्तों का खौफ: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड ने किया हमला, मौत
    • NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात
    • गर्भसमापन की अनुमति से पहले मेडिकल जांच जरूरी, हाईकोर्ट ने दिए विस्तृत निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कोरबा में आवारा कुत्तों का खौफ: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड ने किया हमला, मौत

    कोरबा में आवारा कुत्तों का खौफ: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड ने किया हमला, मौत

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 17, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर गांव की है, जहां पहली कक्षा में पढ़ने वाले प्रकाश पटेल पर 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उसके पिता तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, प्रकाश के पिता किशोर पटेल मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं। वे परिवार के साथ दादर गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय वे एक घर में काम कर रहे थे। प्रकाश उनसे मिलने आया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों ने बच्चे को दौड़ाकर उसके सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर रूप से नोच डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर पिता मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    आवारा कुत्तों के आतंक पर कार्रवाई की मांग

    घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

    मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और बच्चों सहित आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में हंगामा, आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाकर कांग्रेस का वॉकआउट

    E-20 केस में मारुति का पलटवार, बोली- ईंधन में मिलावट के सबूत, आयोग के आदेश को देंगे चुनौती

    राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया

    SECL गेवरा परियोजना में वेतन नहीं मिलने पर 150 ठेका श्रमिकों की हड़ताल, काम पूरी तरह ठप

    स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम दूर करें, वास्तविक खपत के आधार पर बनता है बिल

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.