Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में हंगामा, आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाकर कांग्रेस का वॉकआउट

    July 17, 2026

    E-20 केस में मारुति का पलटवार, बोली- ईंधन में मिलावट के सबूत, आयोग के आदेश को देंगे चुनौती

    July 17, 2026

    राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में हंगामा, आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाकर कांग्रेस का वॉकआउट
    • E-20 केस में मारुति का पलटवार, बोली- ईंधन में मिलावट के सबूत, आयोग के आदेश को देंगे चुनौती
    • राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया
    • SECL गेवरा परियोजना में वेतन नहीं मिलने पर 150 ठेका श्रमिकों की हड़ताल, काम पूरी तरह ठप
    • स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम दूर करें, वास्तविक खपत के आधार पर बनता है बिल
    • कोरबा में आवारा कुत्तों का खौफ: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड ने किया हमला, मौत
    • NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात
    • गर्भसमापन की अनुमति से पहले मेडिकल जांच जरूरी, हाईकोर्ट ने दिए विस्तृत निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में हंगामा, आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाकर कांग्रेस का वॉकआउट

    महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में हंगामा, आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाकर कांग्रेस का वॉकआउट

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 17, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। साय सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप सदन में लगा. कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मुद्दा उठाते हुए पोर्टल नहीं खुलने की बात कही. इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुशासन की सरकार का हवाला देते हुए सीख नहीं देने की नसीहत दे डाली. विपक्ष ने यह सुनते ही सदन में हंगामा शुरू कर दिया. नारेबाजी करते हुए विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.

    कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सदन में मंत्री से सवाल पूछा कि कितनी पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ जून 26 तक मिला? जिनको नहीं मिला उसकी वजह क्या है? इस पर मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया कि प्रारंभ में कुल 70,27,154 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से पात्र 70,09,658 को प्रथम भुगतान किया गया.

    मंत्री ने बताया कि जून 26 की स्थिति में 68,54,003 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है. 1,55,600 ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो गई या EKYC नहीं हुआ है. जिसके साथ-साथ आयकरदाता भी योजना में नहीं शामिल हैं. EKYC के कारण 2% महिलाओं का महतारी वंदन का पैसा रुका है.

    इस पर उमेश पटेल ने कहा कि मई महीने में 36000 महिलाओं का EKYC बाक़ी है. 55,000 महिलाओं को काटा है. तो 1 लाख लोग बचे हैं. इस पर मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि 1,23,000 महिलाओं की मृत्यु हो गई है. इस पर उमेश पटेल ने पूछा मार्च 24 से पोर्टल नहीं खुला है. यह कब तक खुलेगा?

    इस पर मंत्री ने कहा कि सुशासन की सरकार है. हमने सरकार बनते ही 2 महीने में पैसा दे दिया आप न सिखाएं. इसके साथ ही सदन में हंगामा शुरू हो गया. दोनों पक्षों की तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई. इसके साथ महतारी वंदन योजना पर मंत्री लक्ष्मी राजवेड़े के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    E-20 केस में मारुति का पलटवार, बोली- ईंधन में मिलावट के सबूत, आयोग के आदेश को देंगे चुनौती

    राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया

    SECL गेवरा परियोजना में वेतन नहीं मिलने पर 150 ठेका श्रमिकों की हड़ताल, काम पूरी तरह ठप

    स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम दूर करें, वास्तविक खपत के आधार पर बनता है बिल

    कोरबा में आवारा कुत्तों का खौफ: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड ने किया हमला, मौत

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.