Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    July 18, 2026

    रायपुर में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

    July 18, 2026

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण
    • रायपुर में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
    • सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
    • सावन में करें अपराजिता के फूल से जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की है धार्मिक मान्यता
    • क्रोंधा डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दो सगे भाइयों ने की थी बुजुर्ग दंपति की हत्या
    • गूगल और एआई मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, मौलिक सोच बनाए रखें: राज्यपाल रमेन डेका
    • अविश्वास प्रस्ताव पर अमरजीत भगत का भाजपा पर हमला, खाद संकट से लेकर ED कार्रवाई तक उठाए सवाल
    • मानसून में बढ़ा स्टमक फ्लू का खतरा, NCDC ने जारी किया अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » क्रोंधा डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दो सगे भाइयों ने की थी बुजुर्ग दंपति की हत्या

    क्रोंधा डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दो सगे भाइयों ने की थी बुजुर्ग दंपति की हत्या

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 18, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में हुए बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर दी और वारदात को हादसा साबित करने के लिए घर व शवों में आग लगा दी। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच, एफएसएल टीम और पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को ग्राम क्रोंधा निवासी मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई के जले हुए शव उनके घर के भीतर मिले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।

    पुलिस डॉग ‘रूबी’ और वैज्ञानिक जांच से खुला राज

    घटनास्थल से मिले अहम सुरागों और पुलिस डॉग ‘रूबी’ के संकेतों के आधार पर पुलिस श्याम लाल राठिया और उसके भाई जीवन लाल राठिया तक पहुंची। दोनों से पूछताछ में उन्होंने जमीन विवाद के कारण हत्या करना स्वीकार कर लिया।

    हत्या के बाद लगाई आग, हादसा दिखाने की कोशिश

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 जुलाई की रात वे टांगी लेकर मंगल राठिया के घर पहुंचे। पहले उन्होंने मंगल राठिया की हत्या की, फिर उनकी पत्नी पुनाई बाई को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों शवों और घर में आग लगाकर घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    गूगल और एआई मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, मौलिक सोच बनाए रखें: राज्यपाल रमेन डेका

    अविश्वास प्रस्ताव पर अमरजीत भगत का भाजपा पर हमला, खाद संकट से लेकर ED कार्रवाई तक उठाए सवाल

    महादेव बेटिंग ऐप केस: ED की जांच में टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से तीसरे दिन भी पूछताछ

    अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों पर सीएम साय की नजर, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.