मुंबई। यश राज फिल्म्स की फिल्म सैयारा इस साल बॉक्स ऑफिस पर बड़ा सरप्राइज साबित हुई। अचानक ही इसने लाखों दर्शकों के दिल जीत लिए और 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली। फिल्म से नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात फेमस हो गए।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनीत पड्डा ने खुलासा किया कि उन्हें यह फिल्म अहान पांडे की वजह से मिली। अनीत ने बताया कि ऑडिशन के दिन अहान उन्हें माउंट मैरी चर्च ले गया था। दोनों ने वहां एक कैंडल जलाई और विश मांगी। एक हफ्ते बाद अनीत को कॉल आया कि उन्हें सैयारा में रोल मिल गया है। तब अहान ने कहा था कि उसने यही विश की थी।
अनीत की एक्टिंग जर्नी
अनीत ने बताया कि वह बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं, लेकिन परिवार के पास पैसे नहीं थे जिससे वह मुंबई आकर ऑडिशन दे पातीं। वह अपने कमरे में छिपकर ऑडिशन प्रैक्टिस करती थीं और माता-पिता से कहती थीं कि होमवर्क कर रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि अपना सपना पूरा करने के लिए उन्हें खुद ही रास्ता बनाना पड़ा।
बॉक्स ऑफिस पर सफलता
करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी सैयारा ने 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली और सुपरहिट हो गई। अब फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।




