Author: Khabarwaad News Desk

रायपुर। EOW रायपुर ने 30 साल पुराने 1 करोड़ 86 लाख के गृह निर्माण ऋण गबन के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश के सामने 15,000 पन्नों का चालान पेश किया। तीनों आरोपियों ने सरकारी आवासीय योजना के अंतर्गत आधुनिक गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित के 186 सदस्यों के नाम पर 1-1 लाख का गुड निर्माण ऋण स्वीकृत कराया लिया था। फर्जी दस्तावेजों, उपयोगिता और पूर्णता प्रमाण-पत्रों का इस्तेमाल करके गबन किया गया था। यह ऋण अब ब्याज सहित बढ़कर 104 करोड़ का डूबत ऋण बन चुका है। क्या है पूरा मामला? यह घोटाला साल 1995 से 1998 के…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भव्य लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक कड़ी में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित स्वरूप का भी गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया। सरोना स्टेशन पर आयोजित इस मुख्य लोकार्पण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने…

Read More

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार कर 10 दिनों की ED रिमांड पर लिया है। मामले में ED अब तक करीब 4,000 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां कुर्क कर चुकी है। दिल्ली में गिरफ्तारी, रायपुर लाया गया आरोपी ED के अनुसार, विकास गर्ग को 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को नई दिल्ली…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अदालत ने उन्हें पांच दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसके साथ ही अब वह 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे। रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि EOW ने पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले अग्रवाल नौ दिनों तक…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश करते हुए कहा कि ये सिर्फ मेरा आरोप, ये आम जनता का आरोप है। साय सरकार को अब तक 136 हफ्ते हो गए हैं. ये अविश्वास प्रस्ताव किसान, महिलाओं, युवाओं के खिलाफ रचे गए हर हफ्ते के षड्यंत्र का दस्तावेज है. हर हफ्ते का एक पाप, हर हफ्ते का एक धोखा, हर हफ्ते की नाकामी का पूरा दस्तावेज पेश कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने अमित बघेल को जमानत प्रदान करते हुए सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी बेल दे दी है। इस फैसले के बाद अमित बघेल के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित होने के दौरान सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में भी उन्हें जमानत मिल चुकी है। अमित बघेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.बी. सुरेश…

Read More

रायपुर। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के बाद कई परिवार गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के…

Read More

रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। जेल प्रशासन द्वारा संचालित निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जेल के भीतर ही उनके रोजगार की राह आसान हुई है। 60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण केन्द्रीय जेल रायपुर में विभिन्न अपराधों के तहत बंद 60 महिला बंदियों को बेसिक ऑफ पिकल (अचार) एवं मसाला निर्माण के व्यावसायिक उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया…

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 में मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी पर्यटन और निवेश गंतव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को राज्य में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश “एमपी अजब है, सबसे गजब है” मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मंत्र देश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रहा…

Read More

रायपुर। साय सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप सदन में लगा. कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मुद्दा उठाते हुए पोर्टल नहीं खुलने की बात कही. इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुशासन की सरकार का हवाला देते हुए सीख नहीं देने की नसीहत दे डाली. विपक्ष ने यह सुनते ही सदन में हंगामा शुरू कर दिया. नारेबाजी करते हुए विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सदन में मंत्री से सवाल पूछा कि कितनी पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ जून 26 तक मिला? जिनको नहीं मिला उसकी वजह…

Read More