- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर दर्ज किया गया, वहीं आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले के कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ,…
रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में गैंगवार की घटना सामने आई हैं। यहां जेल के अंदर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हाल ही में बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिस केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं से जुड़े एक मामले में सिर्फ एक दिन के लिए सेंट्रल जेल लाया गया था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया।आरोप है कि यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने पहले से साजिश रचकर जेल में यह…
कोरबा। भाजपा नेता व जनपद सदस्य की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। राजनीतिक व व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी व कुल्हाड़ी, तलवार को बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, कारखाना एरिया निवासी भाजपा नेता जनपद सदस्य…
भिलाईनगर। बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर 600 से अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। कथा के आयोजक सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पांडेय हैं। कथा प्रारंभ होने से पूर्व 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे सिविक सेंटर चौक से कलश यात्रा निकाली जाएगी। संयोजक ने बताया कि कलश यात्रा में मातृ…
भिलाईनगर। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सेक्टर 9 अस्पताल के कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग तथा सेक्टर 1 अस्पताल के आन्कोलॉजी विभाग के निजीकरण के लिए एजेंसियों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। निजी एजेंसियों से 15 जनवरी 2026 तक आवेदन मंगाए गए हैं। बीएसपी प्रबंधन ने टाउन सर्विसेस एरिया में निजीकरण की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। मैत्रीबाग और बीएसपी के तीन स्कूलों के बाद अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत तीन विभागों के निजीकरण की पहल की गई है। बीएसपी प्रबंधन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। यह चर्च दिल्ली के सबसे पुराने और बड़े चर्चों में से एक है, जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। प्रार्थना सभा में दिल्ली और उत्तर भारत के ईसाई समुदाय के बड़े समूह के साथ पीएम मोदी मौजूद रहे। सभा में प्रार्थनाएं, भजन और कैरोल गाए गए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चर्च की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, “दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस…
नेशनल डेस्क। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, कई यात्री बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, एक ट्रक और प्राइवेट स्लीपर बस में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और इस दौरान उसमें मौजूद 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चित्रदुर्ग जिले के नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने…
अम्बिकापुर। शहर की शिक्षिका विभा चौबे ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के हॉट सीट पर बैठकर अपनी ज्ञान और योग्यता का परिचय दिया। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए इस प्रसिद्ध टीवी शो में विभा चौबे ने 12.5 लाख रुपये की राशि जीतकर सफलता प्राप्त की। विभा चौबे दरिमा शासकीय स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। अपनी पढ़ाई और अनुभव के आधार पर उन्होंने खेल की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की तथा सही उत्तर देकर उच्च राशि जीती। विभा की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि पूरे अम्बिकापुर शहर के लिए गौरव की बात है। केबीसी का…
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा बीच सड़क हंगामा करते हुए युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। युवक और युवती करीब एक घंटे तक सड़क पर ड्रामेबाजी करते रहे। इस दौरान युवती वाहनों के सामने आकर जान देने की धमकी देती रही। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। युवती द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक तालापारा का रहने वाला है और युवती भी उसी मोहल्ले की निवासी…
बीजापुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजापुर नगर के ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग के चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की गई, जिसमें आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा, मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। छापेमारी के बाद CBI टीम चारों आरोपियों को अपने साथ ले गई और पूछताछ कर रही है। इस घटना से डाक विभाग सहित पूरे…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
