Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही दिन छिनी बाबर आजम की कुर्सी, आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल ने उड़ाया गर्दा

    चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही दिन छिनी बाबर आजम की कुर्सी, आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल ने उड़ाया गर्दा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 19, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ICC Rankings
    ICC Rankings

    ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आज पहला दिन है। आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने हैं और इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम की आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी छिन गई है। उन्हें इस बार रैंकिंग में नुकसान हुआ है। इस बीच भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज और प्रिंस के नाम से मशहूर शुभमन गिल ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है।

    Read Also-  आज पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड मैच से होगा मेगा इवेंट का धमाकेदार आगाज, टूर्नामेंट में डराने वाले हैं कीवियों के आंकड़े

    शुभमन गिल बने आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज
    आईसीसी की ओर से वनडे की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। अब वनडे के नंबर एक बल्लेबाज शुभमन गिल बन गए हैं। उनकी रेटिंग अब बढ़कर 796 हो गई है। इससे पहले शुभमन गिल साल 2023 में भी कुछ वक्त के लिए नंबर एक पर पहुंचे थे, लेकिन फिर बाबर आजम यहां काबिज हो गए। लंबे अर्से बाद बाबर आजम को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा है। इस बीच बाबर आजम अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। उनकी रेटिंग 773 की है। हालांकि पहले और दूसरे नंबर के बीच ज्यादा अंतर नहीं है, इसलिए हो सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कुछ और उलटफेर दिखाई दें।

    Read Also-  चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा

    रोहित शर्मा का नंबर तीन पर कब्जा बरकरार, हेनरिक क्लासेन को भी फायदा
    ICC Rankings: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी भी नंबर तीन पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अभी 761 की चल रही है। वहीं साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने भी एक स्थान की छलांग मारी है। वे अब 756 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी दो स्थानों का फायदा​ मिलता हुआ दिख रहा है। वे 740 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।

    Read Also-  Champions Trophy 2025: BCCI ने बदला टीम इंडिया का स्क्वाड: जसप्रीत बुमराह बाहर, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

    विराट कोहली नंबर 6 पर, श्रेयस अय्यर को हल्का सा फायदा
    ICC Rankings: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नंबर 6 की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है। वे अब 727 की रेटिंग पर जा पहुंचे हैं। आयरलैंड के युवा खिलाड़ी हैरी टैक्टर को इस बार तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। वे अब 713 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर खिसक गए हैं। इस बीच श्रीलंका के चरित असलंका ने लंबी छलांग मारी है। वे अब आठ स्थान आगे पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर सीधे 694 की हो गई है। भारत के श्रेयस अय्यर को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है। वे 679 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के शे होप दो स्थान नीचे आ गए हैं। उनकी रेटिंग 672 की है और वे नंबर दस पर पहुंच गए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    icc odi batsmen rankings icc odi ranking icc odi rankings icc ranking icc rankings
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.