Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बेंगलुरु भगदड़ हादसा: RCB के मार्केटिंग हेड समेत चार गिरफ्तार…

    बेंगलुरु भगदड़ हादसा: RCB के मार्केटिंग हेड समेत चार गिरफ्तार…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 6, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    बेंगलुरु भगदड़ हादसा
    बेंगलुरु भगदड़ हादसा

    बेंगलुरु। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत के बाद आयोजित जश्न के दौरान हुए भगदड़ हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    घटना के तुरंत बाद कर्नाटक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह मुंबई भागने की फिराक में था। इसके अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तीन सदस्यों उपाध्यक्ष सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को भी हिरासत में लिया गया है। यह कंपनी RCB के लिए आईपीएल से जुड़ी कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

    Read Also-  आरसीबी ने 18 साल बाद जीता पहला खिताब, चर्चा में विजय माल्या

    बिना अनुमति के हुआ था कार्यक्रम
    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि RCB फ्रेंचाइजी ने इस कार्यक्रम के लिए संबंधित प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इसका प्रचार कर बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया, जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।

    एफआईआर में गैर इरादतन हत्या की धारा शामिल
    पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिसमें गैर इरादतन हत्या (IPC धारा 304) भी शामिल है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त रुख अपनाते हुए RCB, डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।

    Read Also-  बेंगलुरु भगदड़: 11 की मौत के बाद कर्नाटक सरकार का बड़ा एक्शन, कई अधिकारी सस्पेंड, RCB पर एफआईआर

    केएससीए के अधिकारी फरार
    कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के दो वरिष्ठ अधिकारी सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। पुलिस ने बताया कि वे अपने घरों पर नहीं मिले और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त अक्षय कर रहे हैं, जिनकी टीम ने रातभर अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज
    घटना को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी जगह सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

    Read Also-  RBI का बड़ा तोहफा: रेपो रेट में की 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती, सस्ते होंगे होम लोन और कार लोन

    पीड़ितों के परिवारों में आक्रोश
    हादसे में घायल लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि आयोजन में सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे और प्रशासन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bangalore stampede bengaluru stampede bengaluru stampede news chinnaswamy stadium stampede rcb fans stampede rcb stampede bengaluru
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.